DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सर्वधर्म प्रार्थना, होंगे कामयाब, स्वच्छता रैली, के नारों के साथ बच्चों ने मनाई गांधी और शास्त्री जयंती

बालोद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज/सांकरा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 2अक्टूबर को गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में सर्वधर्म प्रार्थना, होंगे कामयाब, स्वच्छता रैली, नारा नाद के साथ बाजार चौक सांकरा, सड़क किनारे एवं स्कूल प्रांगण की साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों सहित स्काउट-गाइड , रोवर-रेंजर, रेडक्रास ,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष भूपत बघेल, प्राचार्य टी आर ठाकुर कार्यक्रम अधिकारी खिलेश गंगासागर, लोकेश यादव, ओमकार साहू एवं शाला स्टाफ व अन्य ग्रामीण की सानिध्य में स्वच्छता शपथ संपन्न हुआ।स्वच्छता अभियान के तहत जन जागरूकता अभियान रैली के माध्यम से संस्कार सेवा स्वभाव सेवा 2024 थीम को लेकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विद्यार्थियों एवं ग्रामीण जनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उक्त जानकारी कार्यक्रम अधिकारी खिलेश गंगासागर द्वारा दिया गया।

You cannot copy content of this page