DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने स्वयंसेवक विनोद को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में अध्ययन राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक यूनिसेफ युवोदय स्वयंसेवक श्री विनोद कुमार टेम्बुकर को 23 सितम्बर को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में, भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना, छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, अध्यक्षता राज्य एनएसएस अधिकारी सुश्री डॉक्टर नीता बाजपेयी, सचिव उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन श्री प्रसन्ना आर एवं अन्य अधिकारियों के हाथों विनोद कुमार टेम्बुकर को राज्य स्तरीय रासेयो सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक के रूप में सम्मानित किया गया था ।
उनकी उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए जिला राजनांदगांव कलेक्टर सम्माननीय श्री संजय अग्रवाल सर जी एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरुचि सिंह मैंम जी द्वारा बधाई दिया गया, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं भी दिया गया ।

You cannot copy content of this page