DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संपन्न हुआ जिला स्तरीय सेवाकालीन शिक्षक प्रशिक्षण

बालोद । जिला स्तर पर आयोजित सेवाकालीन शिक्षक प्रशिक्षण के अंतर्गत उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान, का प्रशिक्षण शासकीय हाईस्कूल जमरुवा में संपन्न हुआ। विज्ञान प्रशिक्षण में ज़िला स्रोत समन्वयक (DRG) श्रीमती शिल्पी राय एवं श्री सी. आर. देवांगन के द्वारा सजीवों की संरचना ,भौतिक एवं रासायनिक अभिक्रियायें, सूक्ष्मदर्शी तकनीक द्वारा कोशिका का अवलोकन , श्वसन प्रक्रिया, प्रकाश की प्रकृति जैसी कठिन अवधारणाओं को प्रायोगिक तौर रुप से शिक्षकों द्वारा गतिविधि करवाकर स्पष्ट कराने का प्रयास किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य गतिविधियों के द्वारा विषयवस्तु को स्पष्टता से समझकर कक्षा अध्यापन में उसका उपयोग करना रहा। पाठ्यवस्तु को स्थानीय परिवेश से सम्बद्ध कर विद्यार्थियों में विज्ञान की अवधारणा समझ का विकास करना भी एक महत्वपूर्ण उद्देश्य था । सामाजिक विज्ञान मानव को सामाजिक प्राणी के रूप में समाज में स्थापित करने हेतु आवश्यक है। इस विषय में जटिल अवधारणाओं जैसे मानचित्र, ग्लोब ,अक्षांश, देशांतर रेखाएं, संसाधन, कृषि, चुनाव प्रक्रिया, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, ऐतिहासिक स्रोत एवं जीवन में आया बदलाव जैसी दुरुह अवधारणाओं को स्रोत शिक्षकों द्वारा गतिविधियों के माध्यम से समझाने का प्रयास किया गया। विज्ञान विषय के समन्वयक श्री एस. एल. धुरंधर व्याख्याता डाइट ने न केवल प्रशिक्षण के उद्देश्यों एवं रुपरेखा पर प्रकाश डाला वरन् विज्ञान विषय से संबंधित कई कठिन अवधारणाओं को सहज तरीके से स्पष्ट कराया। विज्ञान विषय में कुशल स्रोत शिक्षक ( DRG )के रूप श्रीमती शिल्पी रॉय शिक्षक शास. पूर्व माध्य. विद्यालय कुँआगोंदी वि.खं. डौंडी एवं श्री चोवाराम देवांगन शिक्षक शास. पूर्व माध्य. विद्यालय भेड़िया नवागांव विखं. बालोद रहे । सामाजिक विज्ञान विषय की समन्वयक डॉ० वंदना सिंह व्या. डाइट दुर्ग ने सीखने के प्रतिफलों को स्पष्ट करते हुए शैक्षिक शोध की महत्ता को स्पष्ट किया। सामाजिक विज्ञान विषय के स्रोत शिक्षक श्री पवन कुमार यादव शिक्षक पूर्व मा० शाला बेरेतरा एवं श्री टेमेश्वर श्रीवास वि.ख. डोंडी लोहारा रहे। व्यवस्थागत सहायता हाईस्कूल जमरुवा प्राचार्य श्रीमती अंजना बेक , विकासखंड स्रोत समन्वयक बालोद जितेन्द्र गजेन्द्र, संकुल समन्वयक चन्द्राकर एवं श्री अश्वनी द्वारा प्राप्त हुई।

You cannot copy content of this page