DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बिरेतरा के छात्र रुद्र कुमार साहू का नवोदय में चयन, युवाओं ने दी विदाई

बालोद। नवोदय विद्यालय में चयन होने पर ग्राम बिरेतरा के छात्र रुद्र कुमार साहू पिता थानेश्वर साहू को नवयुवक सेवा समिति एवं युवा कांग्रेस ने सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कर विदाई दी। इस अवसर पर उपस्थित समिति के अध्यक्ष टेमन लाल साहू ने बताया कि बिरेतरा शाला के 40 वर्षो के इतिहास में पहली बार रुद्र कुमार के चयन से पूरा ग्राम हर्षित है । कार्यक्रम में सभी सदस्य गण शैलेन्द्र साहू, युगल साहू, लक्की साहू, घनाराम,खिलानंद, राकेश, किरण,वनीश, मिथलेश,मुकेश, चंद्रपाल, मनीष,चंद्रहास एवं छात्र रुद्र कुमार के माता पिता उपस्थिति रहे। जिन्होंने बताया कि हमारे परिवार में सबसे पहला बालक है जो नवोदय में प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण किया। पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

You cannot copy content of this page