DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“दर्रा में हुआ एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन,,

गुरुर। स्वर्गीय डारन बाई तारम शासकीय महाविद्यालय गुरूर के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा ग्राम-दर्रा मे एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय शिविर में 70 स्वयं सेवकों के द्वारा ग्राम में स्वच्छता, मतदाता, नारीशिक्षा, नशामुक्ति आद के संबंध मे जागरूकता रैली निकाली गयीं। उसके बाद परियोजना कार्य द्वारा ग्राम का साफ सफाई किया गया। बौद्धिक परिचर्चा में धीरज उपाध्याय वकील के द्वारा कानून से संबंधित जानकारी दिया गया। तत्पश्चात रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा भी जागरूकता संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सरपंच श्री मान लच्छूराम देशलहरे जी, अध्यक्ष महविद्यालय के प्राचार्य के एल रावटे सर, विशेष अतिथि श्री पारसनाथ महेन्द्र उपाध्यक्ष, श्री रोशन लाल साहू सचिव, श्री राजू लाल साहू कोषाध्यक्ष, श्री किशन ध्रुव संरक्षण ग्राम समिति ग्राम-दर्रा एवं पंचगण उपस्थित थे। यह एक दिवसीय शिविर ग्रामपंचायत एवं ग्राम समिति के सहयोग से संपन्न हुआ। शिविर का मार्गदर्शन कार्यक्रम अधिकारी प्रो रोहित सोरी सहायक कार्यक्रम अधिकारी मोहन साहू, सुमन साहू तथा शिविर नायक गजेंद्र कुमार एवम धारिणी के दिशा निर्देश में संपन्न हुआ।

You cannot copy content of this page