डौंडी में विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता संपन्न हुआ



डौंडी। विकासखंड स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन विकासखंड मुख्यालय डौंडी सभागार में हुई विकास खंड शिक्षा अधिकारी जे.एस.भारद्वाज के मुख्यआतिथ्य एवं अध्यक्षता में तथा विकासखंड स्तर पर नियुक्त गणित विज्ञान प्रदर्शनी के नोडल शिक्षक सह निर्णायकमंडल के रुप में तामसिंह पारकर व्याख्याता सेजेस कुसुमकसा, अमरदीप गुप्ता व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरवाही ,संजय कुमार बंजारे व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरडोंगर की आपसी समन्यवय में संपन्न हुई ।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी जेएस भारद्वाज ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह बाल विज्ञान प्रतियोगिता निश्चित रूप से हमारे बच्चों में वैज्ञानिक खोज को बढ़ावा देगा । मानव मस्तिष्क के एक अद्वितीय उपहार है जिनके सहारे हम ब्रह्मांड के चमत्कारो में हम प्रवेश कर सकते हैं।
बाल विज्ञान प्रदर्शनी के नोडल प्रभारी तामसिंह पारकर ने कहा कि एक राष्ट्र महान होता है क्योंकि उनके लोग बड़े सोचते हैं। इसलिए आप युवा छात्रों के रूप में हमारे महान वैज्ञानिकों की तरह एक क्या सोच तथा बड़ा मिशन रखें और लगन के साथ कड़ी मेहनत करें। जिससे पढ़ाई में उत्कृष्टता प्राप्त करने के साथ-साथ एक अच्छे इंजीनियर डॉक्टर और वैज्ञानिक बन सके। अमरदीप गुप्ता ने इस प्रतियोगिता से संबंधित नियमों का उल्लेख करते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। संजय बंजारे ने बताया कि इस विज्ञान एवं प्रदर्शनी मेला में विभिन्न स्तर पर विभिन्न चार मुख्य विषय क्षेत्रों में अलग अलग थीम और उपथीम पर प्रदर्शनी की प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रथम विषय क्षेत्र राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के अंतर्गत मुख्य विषय सतत् भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के तहत सात उपमुख्य थीम खाद्य स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में प्रथम स्थान पर प्रोजेक्ट डी.एन.ए माॅडल त्रवीना भूआर्य कक्षा 8वीं सेजेस डौंडी दि्तीय स्थान पर यामिनी कक्षा 12वीं माॅडल हृदय सरंचना का चलित माडल सेजेस चिखलाकसा तृतीय स्थान पर रमेश कुमार कक्षा 11वीं खाद्य एवं स्वच्छता माॅडल रहा।थीम संचार एवं परिवहन में प्रथम स्थान पर यमन साहू कक्षा 8वीं सेजेस चिखलाकसा माॅडल अंधा मोड़ पर सड़क सुरक्षा माॅडल रहा।

थीम प्राकृतिक खेती में प्रथम स्थान पर भूमिका धनकर कक्षा 11वीं सेजेस कुसुमकसा से माॅडल हाइड्रोपोनिक्स माॅडल दि्तीय स्थान पर पीयूष साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिटाल प्राकृतिक खेती का माॅडल रहा ।थीम आपदा प्रबंधन में प्रथम स्थान पर ग्रेसी साहू सेजेस कुसुमकसा माॅडल रैनवाटर डिटेक्टर रहा।थीम मैथेमेटिकल माॅडलिंग और कंप्यूटेशनल सोच में प्रथम स्थान पर लिया केवट हेजेस डौंडी त्रिकोणमिति माॅडल हेजेस डौंडी तथा दि्तीय स्थान पर डामेश्वर कक्षा 8वीं शा.पू.मा.शाला खैरवाही रहा ।थीम अपशिष्ट प्रबंधन में प्रथम स्थान पर तन्वी मेश्राम कक्षा 7वीं सेजेस नया बाजार दल्लीराजहरा माॅडल अपशिष्ट प्रबंधन रहा ।थीम संसाधन प्रबंधन में प्रथम स्थान पर भाविका पैकरा सेजेस नया बाजार राजहरा तथा दि्तीय स्थान पर तुकेश्वर कुमार कक्षा 11वीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेली रहा।इसी तरह दूसरे विषय पश्चिम भारत विज्ञान मेला में प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में टीम प्रोजेक्ट में प्रथम स्थान पर झामेश्वर एवं साथी माॅडल विज्ञान सच है शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडी एवं दि्तीय स्थान पर युक्ति तारम एवं साथी कक्षा 12वीं सेजेस चिखलाकसा माॅडल बीज अंकुरण रहा। तृतीय विषय विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता में थीम मानव जाति के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में प्रथम स्थान पर श्रेया पांडे एवं साथी सेजेस कुसुमकसा नाटिका का शिर्षक ए.आई.एवं समाज तथा द्वितीय स्थान पर कीर्तिका एवं साथी शा.पू.मा.शाला चिपरा नाटिका शीर्षक जलवायु परिवर्तन रहा।चतुर्थ विषय क्षेत्र विज्ञान क्लब/शिक्षक विज्ञान संगोष्ठी में थीम प्रश्न मंच प्रतियोगिता रहा जिसमें प्रथम स्थान पर हर्ष यादव एवं नीरज कोठारी शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडी तथा द्वितीय स्थान पर दुष्यंत साहू एवं वासिनी साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरडोंगर रहा यह सभी प्रतिभागी जिला स्तर पर जिला बालोद में विज्ञान मेला में 26सितंबर को प्रभारी शिक्षक के साथ सहभागिता प्रदान करेंगे । विद्यार्थियों के विकासखंड स्तर पर इस उपलब्धि के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बधाई एवं प्रतियोगिता में शामिल कराने हेतु समस्त प्राचार्य,सभी प्रभारी शिक्षक एवं मार्गदर्शक शिक्षक को बच्चों के अंदर वैज्ञानिक सोच डेवलपमेंट करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं चयनित विद्यालय के संस्था प्रमुख प्राचार्य सहित समस्त शैक्षणिक स्टाफ , राजेश मेश्राम क्लर्क एवं बी.आर.सी सच्चीनंद शर्मा ने जिला स्तर पर प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों शुभकामनाएं प्रेषित किए।

You cannot copy content of this page