DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वच्छता सेवा 2024, गांव के चौक, चौराहों में सफाई एवम रैली निकाल कर सेजेस अछोली के बच्चों द्वारा स्वच्छता का संदेश दिया गया

बालोद। स्वच्छता सेवा 2024, पूरे भारत वर्ष में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लगातार स्वच्छता सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जिसके तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, अछोली के बच्चों और स्टाफ द्वारा आज ग्राम अछोली के विभिन्न चौक, चौराहों पर साफ सफाई किया गया और गलियों में रैली निकाला कर स्वच्छता का संदेश दिया गया, साथ ही ग्रामीणों को सुखा कचरा और गीला कचरा का निपटान का उपाय को सुझाया गया।

इस कार्यक्रम के प्रभारी शिक्षक नरेंद्र यादव द्वारा राष्ट्रपिता महात्म गांधी जी के दिए गए स्वच्छता के संदेश को बताया गया, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, अछोली के SMDC के अध्यक्ष निरंजन बर्मन द्वारा भी स्वच्छता बनाए रखने ग्रामीणजनों से सहयोग हेतु जागरूक किया गया।

अल्प. प्रति. राकेश कुमार जैन ने इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किए और अपने आस पास हमेशा स्वच्छता बनाए रखने संदेश दिए, इस कार्यक्रम में समिति के सदस्य मनोज भंडारी, कुंज लाल भंडारी, हीरा दास, बेदराम साहू, अजीत भंडारी, जय जैन, प्राचार्य आर. तारम एवम समस्त शिक्षक, बच्चे एवम बच्चों ग्रामीण जन, भारत माता वाहिनी स्वच्छता अभियान के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page