DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटगांव में “अन्तर्राष्ट्रीय ओज़ोन दिवस” तथा “प्राथमिक सहायता दिवस” मनाया गया

बालोद। इस अवसर पर शिक्षक श्री व्ही के साहू के मार्गदर्शन में संस्था में अध्ययनरत छात्राओं रोहिणी, चान्दनी, कुसुम, केसरी, लक्ष्मी, तथा धारिणी द्वारा ओज़ोन संरक्षण विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर संस्था में कार्यरत व्याख्याता श्रीमती जे देशमुख द्वारा विद्यार्थियों को ओज़ोन परत का महत्व बताते हुए हानिकारक गैसों का उत्सर्जन करने वाले उपकरणों का कम से कम उपयोग करने का आव्हान किया गया।

इसके साथ ही शिक्षक श्री कीर्तन कुमार (व्यायाम शिक्षक) के मार्गदर्शन में संस्था में अध्ययनरत रेडक्रास के बच्चों खिलेंद्र, मानस, मधुबाला, तृषा, साक्षी, केशव, भूपेंद्र तथा धारिणी द्वारा आपदा के समय की जाने वाली प्राथमिक सहायता के विभिन्न तरीकों तथा विपरीत परिस्थितियों में मरीज को दी जाने वाली “सी. पी. आर” का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री आर के वर्मा द्वारा ओज़ोन दिवस के महत्व तथा प्राथमिक सहायता के विभिन्न तरीकों पर अपने विचार साझा किये। कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता श्री पी के बघेल सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page