DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

24 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता बिलासपुर में 21 से, बालोद जिले के बच्चे भी होंगे शामिल

बालोद। 24 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता बिलासपुर में 21/09/2024 से 24/09/2024 तक आयोजित होगी। जिसमें दुर्ग संभाग की कबड्डी बालक 17वर्ष, एथलेटिक्स मे14 व 17वर्ष आयु समूह के बालक बालिका भाग लेगे। इस टीम में बालोद जिले की शा उ मा वि चिखली के बालक17वर्ष कबड्डी में निखिल कुमार कक्षा 11वी, लम्बी कूद में थमेश कुमार कक्षा 9वी, एवं 200 मी दौड़19वर्ष आयु में कु पायल कक्षा 11वी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये तीनों बच्चे रानी दुर्गावती स्पोर्ट्स क्लब चिखली में चन्द्रशेखर पवार एवं टामिन साहु के दिशानिर्देश में अभ्यास करते हैं। इस वर्ष क्लब के अधिकांश बच्चों का चयन राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। तीनों बच्चों के शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले, सहायक जिला खेल अधिकारी किशोर मेहरा, खेल समन्वयक सपन जेना, जे एस भारद्वाज बीईओ डौण्डी, संस्था प्राचार्य विनीता सैनी, संजय ठाकुर , रोजर हसीन तिर्की, मंजुला यदु बीएसओ डौण्डी, भागीरथी कुलदीप, ईश्वर लाल बघेल टोमन विनायक, डीडी जोशी , मनीषा शर्मा, दीप्ती कोसमार्य जगप्रीत संधू, संस्था के अन्य शिक्षक,बच्चों के माता पिता एवं गांव के लोगों ने बधाई दी, और आगामी प्रतियोगिता में चयन हो ऐसी शुभकामनाएं भी दी हैं।

You cannot copy content of this page