DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षकों का सम्मान: प्रतिभा परिवार द्वारा आयोजित शिक्षक मिलन सह सम्मान कार्यक्रम

बालोद। शहीद दुर्वासा लाल निषाद शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, देवरी ख में प्रतिभा परिवार की सानिध्य में एक भव्य शिक्षक मिलन सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री के के शुक्ला (सह संचालक), श्री नवीन कुमार यादव (विकासखंड शिक्षा अधिकारी), डॉ. ललित साहू (शिक्षाविद्, एनसीईआरटी रायपुर), श्रीमती श्रद्धा ठाकुर (विकासखंड शिक्षा अधिकारी) और श्री किशोर कुमार साहू (विकासखंड स्रोत समन्वयक) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में संकुल केंद्र देवरी और परसदा के तीन शिक्षकों को विदाई सम्मान प्रदान किया गया, जबकि 15 प्रधान पाठक और 45 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। विशेष रूप से, श्री महेश चंद्राकर, श्रीमती रेखा देवांगन, श्रीमती लीना देवांगन, श्रीमती मंजू लता मिंज, और अन्य शिक्षकों को सराहा गया।

इस कार्यक्रम में संकुल समन्वयक श्री शैलेंद्र कुमार पांडे, शिक्षक डेकेश्वर देशमुख, देवेंद्र देवांगन, श्रीमती हरिका साहू, श्रीमती शशि कला बंजारे, श्री युगल किशोर देवांगन,उपस्थित रहे। विकासखंड के अन्य स्कूलों से भी पांच शिक्षकों को पुरस्कार से नवाजा गया।

लगभग 70 शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलों का आयोजन किया गया। प्रधान पाठक राजेश कुमार वर्मा ने स्वागत भाषण दिया, जबकि कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संध्या सनाढ्य ने किया।

प्रतिभा परिवार द्वारा हर वर्ष आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को प्रेरित करना और उनकी मेहनत को सराहना है।

You cannot copy content of this page