DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पितृपक्ष के प्रथम दिवस पिता को समर्पित न्योता भोज का आयोजन पुत्री द्वारा

बालोद। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल कन्नेवाड़ा में पितृपक्ष के प्रथम दिवस पिता स्व एल पी यादव की स्मृति में पुत्री प्रभारी प्राचार्य श्रीमती विनोदिनी यादव के द्वारा न्योताभोज का आयोजन किया गया। न्योता भोज में अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक ,मिडिल एवं हायर के बच्चे लाभान्वित हुए। लगभग 250 विद्यार्थी ने न्योता भोज ग्रहण किया। न्योता भोज छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग की एक महती योजना है। पितृपक्ष पितरों को याद कर उनको समर्पित पर्व है। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का बड़ा ही महत्व है। आज बच्चों को पितृपक्ष पर न्योता भोज करा मात्र-पिता की सेवा और पितरों के ऋण से मुक्त होने की शिक्षा दी गई। बेटियों ने बताया कि एल पी यादव स्वयं प्राचार्य थे और शिक्षा हेतु काफी समर्पित थे। उनके दिखाए मार्ग पर उनकी तीनो बेटियां जो कि शिक्षा विभाग में ही पदस्थ हैं और किसी परिचय की मोहताज नही है। सेवा कार्य मे निरन्तर लगी रहती हैं। इस आयोजन से शाला परिवार एवं घर के सभी सदस्य सुलोचना देवी, तेजेन्द्र कुमार यादव,राजेन्द्र यदु, दुर्गेशनंदिनी यादव लोकेश कुमार पारकर, कादंबिनी यादव,आकांशा,साक्षी,प्रांशु एवं आदित्य ने हर्ष व्यक्त किया । और कहा कि हम अपने पिता के ऋणी है ।जिन्होंने हमे इस मुकाम तक पहुंचाया है। साथ ही इस आयोजन में रसोईया दीदीयों की महती भूमिका हेतु आभार व्यक्त किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में शाला परिवार का पूर्ण सहयोग रहा। शाला परिवार से प्राचार्य कविता वानखेडे व्ही आर ठाकुर आर के रानाडे अजय गायकवाड वैशाली यादव स्मृति मानिकपुरी श्वेता दुबे उषा चौधरी रितु विश्वकर्मा रिषिका योगी कामाक्षी यादव अरुण यादव डॉली साहू दामिनी साहू खोमेश संजय हिरवानी तारकेश्वरी मंडावी कार्तिब ख्वाजा एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page