Thu. Sep 19th, 2024

विकास खण्ड स्तरीय कला महोत्सव में बड़गांव स्कूल के विद्यार्थियों ने दी बेहतरीन प्रस्तुति, सुनिश्चित किया जिला के लिए अपना स्थान

बालोद। शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिवर्ष छात्रों की कला को निखारने एव उन्हे प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए कला महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में शासकीय बालक विद्यालय डौन्डीलोहारा में विकासखंड स्तरीय कला महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें हायर सेकेंडरी स्कूल बड़ागांव के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विधाओं में प्रस्तुति दी गई। जिसमें क्रमशःसामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान कौशल्या नीलम रितिका एवं साथी, सामूहिक गीत में प्रथम लिलेश्वरी, अंजू अहिल्या एवं साथी, कहानी वाचन में प्रथम पूर्वी और टिकेश्वरी एकल गीत में प्रथम टिकल रही । इन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से जिला स्तरीय आयोजन हेतु स्थान सुनिश्चित किया। दृश्य कला में सुकृति एवं मूर्तिकला में गगनदीप ने अपनी प्रस्तुति दी। चार विधा में स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। जिसके पीछे मार्गदर्शक शिक्षकों की मेहनत है। मार्गदर्शक शिक्षक क्रमशः रोशन लाल भंडारी, खिलेश्वरी तिवारी, सुशीला ध्रुवे , कादंबिनी यादव, प्यारे लाल सिन्हा तेजराम लटिये शत्रुहन्न रहें। इस उपलब्धि पर शाला परिवार हर्षित है। संस्था प्रमुख जे के उइके ने कहा कड़ी मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती हैं मेहनत का फल मीठा ही होता है। शाला परिवार ने हर्ष जाहिर करते हुए,समस्त विद्यार्थियों एवं सभी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शाला के प्राचार्य जे के उइके वरिष्ठ व्याख्याता प्रभुराम रात्रे, ,एन के पडोती ,एच चौरके,गाँव के सरपंच दीपक ठाकुर वरिष्ठ नागरिक विक्रम साहू,परमानंद साहू सुरेश साहू मिलुराम साहू आदि,शिक्षक साथी भेनुमति चतुर्वेदी ,केवल सिंह नुरूटी,लोचन प्रसाद साहू,संदीप कुमार वर्मा,प्रेमलाल भुआर्य के एस परतेती, एस के यदु, एम के पाटिल ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी और आगे बढ़ने रहने की शुभकामनाएं दी।

Related Post

You cannot copy content of this page