DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वन विभाग अधिकारी द्वारा सेजेस कुसुमकसा में किया गया वृक्षारोपण

बालोद। स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट  हिंदी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ,कुसुमकसा में वन परिक्षेत्र दल्ली राजहरा  के तत्वाधान में आज यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी दल्ली राजहरा श्री जे एल भांडेकर ने कहा कि पौधे लगाना अति आवश्यक है। जहां एक ओर पेड़ पौधे हमें फल और छाया देते हैं, वहीं पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां मिलती हैं। 
चाहे कोई भी दवा हो, कहीं न कहीं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वनस्पतियों से जुड़ी हुई होती है। पेड़ पौधे इस धरा के अनमोल आभूषण होते हैं। उनसे ही मनुष्य का जीवन आगे बढ़ता है। इनके अभाव में जीवन संभव नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि पेड़ पौधे अवश्य लगाएं। साथ ही उनकी रक्षा करें। पौधे को सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने ट्री गार्ड भी देने की घोषणा की। ग्राम गौरव श्री संजय बैंस जनपद सदस्य ,कुसुमकसा ने बताया
वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। पेड़ों का हमारे जीनव में बहुमूल्य महत्व बताते हुए स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी। और प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाये और बधाई दी ग्राम सरपंच श्री शिवराम सिन्द्रामें ने कहा कि यहां की प्राकृतिक वातावरण काफी शुद्ध व स्वच्छ है। इस प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। पर्यावरण स्वच्छ रह सके और बीमारियों से बचाव हो सके। इन आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। सामाजिक कार्यकर्ता तथा पार्षद श्री नितिन जैन ने कहा पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा या पेड़ अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे।
प्राचार्य श्रीमती सुनीता यादव ने कहा पेड़ो द्वारा हमें ऑक्सीजन मिलता है ज्यों की हमारे जीवन जीने के लिए अत्यंत आवश्यक है और पेड़ो को बचाने व रक्षा करने के लिए हम सभी को जागरूक होना चाहिए। मंच संचालन करते हुए व्याख्याता तामसिंग पारकर ने अपील किया कि प्रत्येक व्यक्ति ' एक पेड़ मां के नाम' पर एक पेड़ जरुर लगाएं। हमारे जीवन में वृक्षों का इतना अधिक महत्व है कि वृक्ष के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते वृक्ष जन्म से लेकर मृत्यु तक हमारे लिए उपयोगी है उसकी महत्ता हमें समझनी होगी।
इस अवसर पर ग्राम- कुसुमकसा उप- सरपंच दीपक यादव , संतोष जैन ,श्री गोविन्द सिन्हा, मनीष जेठवानी ,रोहित कुमार चौधरी सहायक परिक्षेत्र अधिकारी कुसुमकसा, महेश कुमार साहू सहायक परिक्षेत्र अधिकारी नलकसा ,अजय आस्टीकर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी दल्ली राजहरा, टोमन लाल ठाकुर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी घोटिया, सुशील चंदेल सहायक परिक्षेत्र अधिकारी मंगल तराई, एन के साहू सहायक परिक्षेत्र अधिकारी पटेली अन्य सिपाही गण तथा ग्राम पंचायत सदस्य , वरिष्ठ नागरिक गण और शाला के वरिषठ व्याख्याता सुश्री गीता गुप्ता,श्री आर के आवाड़े,भूषण डहरे व अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे। धन्यवाद् ज्ञापन लक्ष्मण गुरूंग द्वारा किया गया।

You cannot copy content of this page