DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षक के जन्मदिन पर कराया गया न्योता भोज

अर्जुन्दा । 14 सितंबर स्थानीय पूर्व माध्यमिक शाला हडगहन में हिन्दी दिवस समारोह एवं जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों को मध्यान भोजन निर्धारित मीनू के अलावा पोषण आहार के रूप में खीर, पूड़ी, केला, बुंदी, भजिया चटनी, पापड़,सलाद आदि का वितरण किया गया। उत्त न्योता भोज का आयोजन शाला शिक्षका भुआर्य मेडम का जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अधिक से अधिक पोषण आहार मिल सके। जिससे की उनका शाररिक एवं बौद्धिक विकास हो सके। साथ ही साथ बच्चों, शिक्षकों एवं पालकों के बीच समरसता का भाव एवं सौहाद्र पूर्ण वातावरण का निर्माण हो सके। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद सिन्हा शाला के प्रधान पाठक परमानंद साहू, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पुनीत राम सेन,पल्लू राणा , शिक्षाविद तुला राम रावटे एवं श्याम लाल देवांगन, वरिष्ठ शिक्षका साहिना बानो, पुष्पा लता गजभिए, महेश कुमार यादव, नरेशकुमार,झामेन्द कुमार सभी ने इस सफल आयोजन के लिए भुआर्य मेडम को बधाई दी।उत्त शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष पुनीत राम सेन ने दी।

You cannot copy content of this page