DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संकुल स्तरीय विदाई सह-सम्मान समारोह संकुल केन्द्र माटरी में सम्पन्न

डौँडीलोहारा। संकुल केन्द्र माटरी  शिक्षा विभाग में अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर श्री सेवाराम चंदेल जी प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला माटरी 31 जुलाई 2024 एवं श्री हरिचरण ठाकुर जी प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला माटरी 31 अगस्त 2024 को सेवानिवृत्त हो गए हैं। उक्त दोनों संस्था प्रमुखों को संकुल समन्वयक एवं संकुल केन्द्र माटरी के समस्त शिक्षकों की ओर से विदाई सह-सम्मान समारोह का आयोजन संकुल केन्द्र माटरी में दिनांक 14.09.2024 दिन शनिवार को समय सुबह 9 बजे रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंच पर अतिथियों को ससम्मान स्वागत कर शिक्षकों द्वारा करतल ध्वनि से किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री हरिचरण ठाकुर सेवानिवृत्त प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला माटरी, अध्यक्षता श्री ढालसिंह कुंजाम प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बड़ाजूंगेरा, विशेष अतिथि श्री ललित कुमार भुआर्य प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रायगढ़ थे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माँ शारदे के तैलचित्र पर पूजन किया गया। पूजन उपरांत मुख्य अतिथि का स्वागत संकुल समन्वयक द्वारा गुलाल लगाकर फूलमाला व गुलदस्ता भेंट कर किया गया। मंचस्थ अन्य अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता एवं गुलाल लगाकर संकुल के अन्य वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त शिक्षक द्वारा भी मुख्य अथिति को गुलदस्ता भेंट कर व गुलाल लगाकर सम्मान प्रकट किया गया। कार्यक्रम को गति देते हुए बारी बारी से समस्त शिक्षकों द्वारा संकुल के सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ बिताये अपने अनुभव संक्षेप में व्यक्त किया गया। संकुल के शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से उपहार स्वरुप सेवानिवृत्त द्वय ठाकुर जी एवं चंदेल जी हेतु प्रतिकचिन्ह शाल श्रीफल व पेन डायरी सप्रेम भेंट दिए। जिसमें एक  सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्री एस. आर. चंदेल सर अति आवश्यक निजी कार्यवश उपस्थित नहीं हो पाए. उनके सम्मान को उनकी पूर्व संस्था शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला माटरी के शिक्षकों को सौंप कर ससम्मान उनके घर तक पहुंचाने हेतु आग्रह किया गया। सम्मान भेंट उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा उद्बोधन किया गया जिसमें उन्होंने अपने शिक्षकीय जीवन के बारे में बताया साथ ही संकुल के शिक्षकों के साथ बिताये हुए पल को याद करके गमगीन हो गए। उन्होंने जब भी संकुल कार्य में या शालेय कार्य में मेरी आवश्यकता होगी बुलाने पर अवश्य समय निकाल कर उपस्थिति देने की कोशिश करूँगा कहके अपनी शुभकामनायें संकुल के समस्त शिक्षकों को प्रदान किये। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों एवं शिक्षकों हेतु स्वल्पाहार की व्यवस्था किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार संकुल समन्वयक द्वारा किया गया  उनके द्वारा उपस्थित समस्त अतिथियों एवं शिक्षकों को सादर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा गया की भविष्य में भी ऐसे ही संकुल के समस्त कार्यक्रमों में सामूहिक सहयोग प्रदान करेंगे साथ ही प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से संकुल के समस्त लोगों का कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहयोग किये उस हेतु धन्यवाद। कार्यक्रम का संचालन द्वय कालूराम सिन्हा शिक्षक एवं गोविन्द सिँह किरसाने प्रधान पाठक द्वारा किया गया। उक्त संकुल स्तरीय विदाई कार्यक्रम में संकुल माटरी के ललित कुमार भुआर्य प्रधान पाठक, रुपेश देशमुख शिक्षक, रामकुमार गौर शिक्षक, रमेश कुमार नेताम प्रधान पाठक, युवराज सुनहरे शिक्षक, कालूराम सिन्हा शिक्षक, देवप्रसाद भुआर्य शिक्षक, कान्ति ठाकुर प्रधान पाठक, डिलेश्वर डेहरे शिक्षक, देवबती खरे प्रधान पाठक, ढालसिंह कुंजाम प्रधान पाठक, मनोज कुमार बमनोटे शिक्षक, दशरथ देवांगन शिक्षक, राजकुमार भुआर्य शिक्षक अंजनी कुरेटी प्रधान पाठक, गोविन्द सिंह किरसाने प्रधान पाठक, ढालसिंह डड़सेना शिक्षक गण उपस्थित थे। संकुल के कुछ शिक्षक निजी कारणों से उपस्थिति नहीं दे पाए किन्तु अप्रत्यक्ष रूप से उनका सहयोग भी रहा. उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन  एच.पी.मेश्राम संकुल प्रभारी संकुल केन्द्र माटरी के मार्गदर्शन से सम्पन्न हुआ। उक्त जानकारी संकुल समन्वयक राजेश पांडे शिक्षक द्वारा दी गई।

You cannot copy content of this page