DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रधानपाठक ने बेटी के जन्मदिन पर करवाया स्कूल में न्योता भोज, बच्चों को दिया गया टाई बेल्ट और मोजा भी

बालोद। बालोद ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला चरोटा की प्रधान पाठक श्रीमती पवन रेखा कौशल द्वारा अपनी बेटी मिनी कौशल के जन्मदिन पर स्कूल में न्योता भोज का आयोजन कराया गया। इस दौरान प्रधानपाठक श्रीमती कौशल और उनकी बेटी द्वारा न्योता भोज के साथ-साथ बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करते हुए सभी को टाई, बेल्ट और मोजा भी प्रदान किया गया। भोज में दाल, चावल, सब्जी , अचार, पापड़, खीर, समोसा, केला, मिठाई आदि चीज बच्चों को दी गई। बच्चों ने आनंदपूर्वक इस भोज का लाभ उठाया। इस मौके पर प्रधान पाठक पवन रेखा कौशल,
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोषी निषाद, गीता ठाकुर, फुलेश्वरी साहू, विष्णु राम साहू, मितानिन अहिल्या ठाकुर, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सविता जांगड़े, उपाध्यक्ष प्रमोद निर्मलकर और सदस्य धनेश्वरी जागेश्वरी व गांव से साधना नम्रता, गीतांजलि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page