DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकट्टा में हुआ राष्ट्रीय हिन्दी दिवस पर सेमीनार का आयोजन

बालोद। डौण्डी लोहारा विकासखंड विकासखंड के आदिवासी वनांचल ग्राम मड़ियाकट्टा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बैगलेस डे के अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दी दिवस पर सेमीनार का आयोजन हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल पुरुस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने बच्चों को बताए कि राष्ट्रीय हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में यह निर्णय लिया गया कि हिन्दी केंद्र सत्कार की अधिकारिक भाषा होगी। जिसकी लिपि देवनागिरी है।यद्यपि भारत में कई प्रांतीय भाषाएं बोली जाती है। तथापि हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा के रूप में पूरे देश को एक सूत्र बांधती है।

हिन्दी दिवस मनाने का उद्देश्य

हिन्दी दिवस मनाने का उद्देश्य बताते हुए कहा गया कि इसका विश्व भर में प्रचार प्रसार करना है। दिन को मातृ भाषा का महत्व समझने के लिए मनाए जाते है। भारत में हिन्दी भाषा एक दूसरे से जोड़ वाली मानी जाती है।और इससे राष्ट्रीय एकता को भी बल मजबूती मिलती है। हिन्दी दिवस पर देश के साथ ही विदेशों में भी हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। और लोगों को हिन्दी भाषा के महत्व को समझाया जाता है। प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने बच्चों को पर्यायवाची शब्द चिट बनाकर डब्बे में रखे छात्र बारी बारी से चिट उठाकर उस पर लिखे शब्द का दो पर्यायावाची शब्द खेल माध्यम से उदाहरण जल- पानी,नीर इसी तरह हिन्दी महीने का नाम बताए। हिन्दी दिवस पर सेमीनार और पोस्टर बनाकर उसमें स्लोगन लिखे।पाठ्यपुस्तक अन्य किताब की कहानी पढ़े ।कहानी में दिए पात्रों के अनुसार अभिनय कर नाटक प्रस्तुत किए गए। बच्चों द्वारा बनाए गए हिन्दी दिवस पोस्टर चित्रकला निबंध कविता संग्रह स्लोगन का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर परसराम साहु दीनदयाल अटल सुनिल कुमार अलेन्द्र नारदराम भुआर्य उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page