DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कन्या महाविद्यालय बालोद में हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बालोद । आज दिनांक 14-09-2024 दिन शनिवार को भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद (छ.ग.) में प्रभारी प्राचार्य श्री तरूण कुमार के मार्गदर्शन में हिन्दी दिवस आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उददेश्य हिन्दी भाषा की महत्ता और उसके प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री तरुण कुमार ने की मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दी विभागाध्यक्ष श्री श्रीवराज कुमार भोयर जी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री धीवराज कुमार भोयर ने अपने उद्‌बोधन में हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिन्दी केवल एक भाषा नहीं है बल्कि हमारे संस्कारों, संस्कृति और समाज की पहचान है। हमें इसे गर्व के साथ अपनाना चाहिए और इसकी विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। डॉ.ए. के सिंह सहायक प्राध्यापक ने हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में हिन्दी भाषा का महत्व कम नहीं हुआ है, उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे हिन्दी भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करें और इसे संचार का प्रमुख माध्यम बनाएं। डॉ. श्रेष्ठा शुक्ला, अतिथि व्याख्याता ने हिन्दी के महत्व एवं इसके उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा हिन्दी भाषा पर आधारित गीत, कविता, स्लोगन एवं भाषण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्री विनोद कुमार, अतिथि व्याख्याता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page