DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बासीन की बालिकाओं ने मारी बाजी

गुरुर। स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शालेय खेल योग का चयन प्रतियोगिता दिनांक 9 से 13 सितंबर को सीनियर सेकेण्डरी स्कूल सेक्टर 10 भिलाई के सभागार में हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी संभाग के प्रतियोगियों ने भाग लिया। जिसमें शासकीय पूर्व
माध्यमिक शाला एवं उच्चतर माध्यमिक शाला बासीन, संकुल केन्द्र बासीन, वि.खं. गुरुर, जिला बालोद संभाग दुर्ग की बालिकाओं ने बालिका 14 वर्ष में कु. कुलदीपिका, कु. केजल, कु. जागृति, बालिका 17 वर्ष में कु. दीक्षा,कु. ओजस्वी एवं बालिका 19 वर्ष में कु. रीधिमा, कु. चंचल, कु. अंजली ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रजत पदक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

उक्त प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के पांचो संभाग के प्रतिभागी हिस्सा लिये थे।जिसमें रायुपर संभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त तथा दुर्ग संभाग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी बालिकाओं को जिला शिक्षा अधिकारी बालोद श्री पी.सी. मरकले, जिला खेल अधिकारी श्री किशोर मेहरा,
जिला खेल समन्वयक श्री सपन जैना, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गुरुर श्री ललित चन्द्राकर, विकासखण्ड खेल प्रभारी ज्ञानसिंह जुरेसिया, संकुल प्राचार्य श्री ब्रजकिशोर मधुकर, संकुल समन्वयक श्री डी. के. गंगबेर,प्रधानपाठक श्री आर.एल. नेताम, श्रीमती रोहिणी साहू प्रधानापाठक प्राथमिक शाला बासीन सभी शिक्षक- शिक्षिकायें वंदे मातरम् क्रीड़ा समिति बासीन के अध्यक्ष श्री तोषण साहू एवं सभी सदस्यों ने शाला प्रबंधन समिति प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शाला बासीन के समस्त पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने हार्दिक शुभकामनाएँ दी ।उक्त जानकारी खेल एवं योग प्रभारी बालाराम निषाद शिक्षक माध्यमिक शाला बासीन ने दिया।

You cannot copy content of this page