DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कन्या महाविद्यालय बालोद में मनाया गया शिक्षा दिवस

बालोद। गुरुवार को भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद (छ.ग.) में छात्राओं के द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंग किया गया। छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना एवं राजगीत गायन किया गया। छात्राओं ने पौधा एवं श्रीफल भेंट कर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारियों का स्वागत एवं सम्मान किया। प्राध्यापकों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में बताते हुए उनके राष्ट्र के प्रति योगदान से छात्राओं को अवगत किए तथा उनके आदर्शों को ग्रहण करने को कहा। गुरु की महत्ता को बताते हुए छात्राओं को गुरु के प्रति समर्पण की भाव रखने, अनुशासन, दृढ़ लगन और कड़ी मेहनत से जीवन में सफल होने की बात कही गई। शिक्षा का अंतिम उद्देश्य चरित्र निर्माण होना चाहिए, राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर ज़ोर दिया गया।

सभी प्राध्यापकों ने छात्राओं को मार्गदर्शन, प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्राओं के द्वारा गीत, भाषण एवं विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. तरुण कुमार, प्रो. संतोष राना, प्रो. धीवराज भोयर, डॉ. दीपाली, डॉ. अमित सिंह, अतिथि व्याख्याता श्री विनोद कुमार साहू, डॉ. श्रेष्ठा शुक्ला, श्री लेखराम साहू, श्री सोमन लाल तारम सहायक ग्रेड एक, प्रयोगशाला तकनीशियन श्री यशवंत कुमार देशमुख, श्री रूपेन्द्र कुमार ठाकुर, श्री धरमूराम यादव, सुश्री प्रीति ठाकुर भृत्य एवं महाविद्यालय की छात्राएँ उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page