बालोद। शिक्षकों के लिए राज्य स्तर का सर्वोच्च सम्मान राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार 2024 हेतु बालोद जिले से दो शिक्षकों का चयन किया गया है, जिसमें से एक नरोत्तम यदु व्याख्याता के पद पर सेजेस घोटिया विकासखंड डौंडी में पदस्थ हैं। व्याख्याता नरोत्तम यदु के द्वारा छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं शाला विकास के लिए शाला परिवार सामुदायिक सहभागिता से विभिन्न रचनात्मक कार्य किये जो शिक्षक समुदाय के लिए अनुकरणीय है। नरोत्तम यदु व्याख्याता संस्कृत के पद पर पदस्थ हैं। उनका शैक्षणिक योग्यता एमए संस्कृत साहित्य, हिंदी साहित्य, राजनीति विज्ञान, पीजी डिप्लोमा इन छत्तीसगढ़ी भाषा साहित्य, डीएड, फोटो ग्राफी एवं स्क्रीन प्रिंटिंग प्रशिक्षण कार्य अनुभव है। यदु जी शिक्षकीय कार्य के साथ- साथ विभिन्न सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे हैं। वर्तमान में यादव समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव है । साथ ही साथ पूर्व मे विभिन्न सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। श्री यदु अपने अध्यापन विषय के साथ अन्य विषयों का अध्यापन कार्य करा चुके हैं। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के साथ परीक्षा परिणाम सुधार हेतु छात्र छात्राओं को प्रेरित करने हेतु 90 प्रतिशत लाने वाले छात्र छात्राओं को रजत मैडल प्रदान करते है। पाठ्यक्रम को रोचक बनाने संस्कृत शब्द रुप को नवाचारी कर अध्यापन कराते है जिसे छात्र सरलता से सीख पाते हैं। संस्कृत गोष्ठी, संस्कृत सप्ताह का आयोजन, जिला स्तर पर स़ंस्कृत गीत गायन में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया है। विद्यालय के भौतिक विकास हेतु विभिन्न रचनात्मक कार्य, शालेय आंतरिक सजावाट, मिनी गार्डन निर्माण, शालेय पत्रिका संपादन, शिक्षक के सहयोग से शाला परिसर में वृक्षारोपण कार्य, जन्मदिन व अन्य राष्ट्रीय, सामाजिक, पारंपरिक तीज त्यौहार, महापुरुषों के जयंतियों का आयोजन, विद्यालय मे अनुशासन बनाने रखने छात्रो के बीच मित्रवत व्यवहार करते हैं। निर्धन छात्रों को समय- समय पर अध्यापन सामग्री प्रदान करते है। शालेय गतिविधी, अंतर्राष्ट्रीय , योग दिवस, मतदाता जागरूकता रैली, स्वच्छ भारत अभियान, कुड़े का उचित निपटारन, चौक चौराहों का साफ सफाई, परीक्षा को तनाव रहित बनाने कार्य का आयोजन, संविधान दिवस, बाल दिवस, विश्व शिक्षक दिवस, हाथ धुलाई, राष्ट्रीय वन दिवस, महापुरुषों की जयंतियो का आयोजन, नशा उन्मूलन अभियान, विश्व ताम्बाकू दिवस, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, सुवा नृत्य, गेड़ी दौड़, हरेली पर्व, भूमि संरक्षण, ई कचरे का प्रबंधन, समाज मे आकस्मिक दूर्घटना होने या आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सामाजिक जनो के सहयोग से आनलाइन राशि प्रदान करने का नवाचार, समाज में समभाव भाईचारा आपसी संवाद सक्रियता लाने प्रदेश स्तरीय सामाजिक समरसता यात्रा का आयोजन करना, स्वैच्छिक रक्तदान, व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करना,प्रसादी वितरण, कविता लेखन, खेल खेल विधि से अध्यापन कार्य, स्वदेशी खेलो का आयोजन, विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण मे सहभागिता, शालेय स्तर, ब्लाक स्तरीय एवं विभिन्न सामाजिक संगठनो द्वारा सम्मान प्राप्त हुआ है। विभिन्न आनलाइन प्रशिक्षण, वेबीनार में सहभागिता, किचन गार्डन निर्माण, राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान, रक्त मित्र सम्मान, सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण नई दिल्ली सहभागिता, स्काॅउट गाइड प्रशिक्षण, रोवर शिक्षक, ईको क्लब प्रभारी, मंच उद्घोषक, विधानसभा, लोकसभा चुनाव में मास्टर ट्रेनर, दशहरा लीला मंडली में भाव पक्ष के कलाकार का कार्यानुभव है। इसके अलावा नरोत्तम यदु जी शिक्षकीय कार्य के साथ बहु आयामी प्रतिभा के धनी है । सेजेस घोटिया के साथ बालोद जिला का नाम रोशन किया है। श्री यदु जी को राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार 2024 हेतु चयनित होने पर शाला परिवार सहित अनेकों शिक्षक शिक्षिकाओं व समाजसेवियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।
घोटिया स्कूल के नरोत्तम यदु (व्याख्याता) राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार 2024 हेतु चयनित, स्कूल में 90 प्रतिशत लाने वाले बच्चों को देते हैं रजत मैडल, संस्कृत से भी करते हैं नवाचार
