DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घीना में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन संम्पन्न हुआ

बालोद। दिनांक 05 सितम्बर 2024 को शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय घीना के प्रांगण में भव्य शिक्षक सम्मान कार्य क्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन की प्रमुख भूमिका प्राथमिक माध्यमिक व उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय के शाला प्रबंधन व विकास समिति के अध्यक्ष व समिति के सदस्यों की रही।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विरेन्द्र कुमार साहू अध्यक्षता चेमन देशमुख जिला महामंत्री भाजपा थे विशेष अतिथि पोषण बनपेला एवं संकुल केंद्र घीना में कार्यरत रहे टिनेश्वर बघेल खेरथा मंडल अध्यक्ष समस्त सेवा निवृत्त शिक्षक गण जिनमे एम आर साहू, जी आर साहू, आर एन साहू, बी एस साहू, रामनाथ साहू, बेनी राम ठाकुर, मन्नू लाल साहू, एम एल चौधरी, तुलाराम ठाकुर, लखन लाल देवांगन, नीमन लाल साहू, टेकराम देवांगन, मेनू राम साहू, बी मानिक मेडम, उधोराम बराहेन, महेतरु राम साहू, भुवन सिंह सर्वा, बी एस पटेल, हिरामन सिंह कोठारी, सी पी साहू, के एस मंडले, अमृत भंडारी, एम एल डड़सेना, भीखम देवांगन, सी पी गजबिये,एवं वर्तमान में कार्यरत प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय के समस्त शिक्षकों का सम्मान प्रतीक चिन्ह व श्री फल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गजानन्द डड़सेना ग्राम घीना ने किया। अंत मे आई के पटेल अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page