राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सहित वृक्ष मित्र के नाम से पहचानी जाती है शिक्षिका शिल्पी राय



बालोद। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुआंगोंदी वि. खं. डोंडी, जिला बालोद में पदस्थ शिक्षिका शिल्पी राय अपनी नवाचारी शिक्षा के लिए जानी जाती हैं। इन्हें जिला प्रशासन और समग्र शिक्षा विभाग बालोद सहित राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान रायपुर और अन्य संस्थाओं द्वारा कई सम्मान मिले हैं। इस वर्ष जुलाई माह में इनके द्वारा 310 वृक्षों का रोपण सुरक्षा व्यवस्था के साथ किया गया है, जिसके लिए इन्हें सांसद एवं कलेक्टर के द्वारा “वृक्ष मित्र” की उपाधि से सम्मानित किया गया। कोरोना काल में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु इन्हें डोंडी ब्लॉक की सबसे पहली “हमारे नायक” के रूप में भी चयनित किया गया था। वे कहती है , मेरा उद्देश्य है – ” Teaching the mind as well as teaching the heart is the only aim of my life.” अपने शिक्षण कार्य के दौरान हर प्रकार के मानसिक स्तर के विद्यार्थियों का विषय संबंधित कांसेप्ट क्लियर हो सके इसके लिए नवाचार के माध्यम से विषयों का अध्यापन कराती है। कक्षा में विषय से संबंधित टॉपिक देकर सेमिनार का आयोजन करना, विभिन्न प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी देना एवं मार्गदर्शन देना , प्रतिवर्ष विद्यार्थियों का कैरियर काउंसलिंग करना ताकि विद्यार्थी असल जीवन के लिए तैयार हो सके। इनके मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय विज्ञान मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों का चयन, राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में चयन, राज्य स्तरीय कला उत्सव में चयन ,राष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का लगातार चयन होता रहा है। विकासखंड स्तरीय कला उत्सव में निर्णायक की भूमिका में भी इनका योगदान रहा है । कोरोना काल के दौरान विद्यार्थियों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए इन्होंने अप्रैल 2020 में “shilpiroy classes” नाम से यूट्यूब चैनल बनाकर लगातार स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराती रही । “पढ़ई तुंहर दुआर” के अंतर्गत बालोद जिले का पहला ऑनलाइन क्लास 7 मई 2020 को इनके द्वारा लिया गया था। राज्य स्तर पर cgschool.in पोर्टल में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन 15 जून 2020 से किया गया था।इसके पश्चात इन्हें राजहरा ज़ोन का मास्टर ट्रेनर भी नियुक्त किया गया था । “शिक्षा के गोठ”मासिक न्यूज लेटर में उनकी सफलता की कहानी प्रकाशित हुई। कोरोना काल में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु विभिन्न राष्ट्रीय चैनलों में इनका इंटरव्यू तथा 5 सितंबर 2021 को इन्हें मीडिया संस्थानों द्वारा सम्मान दिया गया था।इनके मार्गदर्शन में खेल मैदान का निर्माण , बोटैनिकल गार्डन का निर्माण (पूर्व शाला में) पोषण वाटिका का निर्माण शाला में किया गया । इस वर्ष इन्हें सेवाकालीन प्रशिक्षण( विषय विज्ञान )देने के लिए बालोद ज़िला का मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया गया। वे अभी DRG के रूप में बालोद ज़िला में शिक्षकों को इनसर्विस ट्रेनिंग दे रहीं है।

You cannot copy content of this page