DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एसकेएमएस यूनियन ने राजहरा से सेक्टर 9 अस्पताल रिफर बीएसपी कर्मी कोविड मरीज से लापरवाही पूर्वक व्यवहार की बात कह सांकेतिक हड़ताल की दी चेतावनी

बीएसपी कर्मियों के कोविड मामले से जुड़ी चर्चा व जल्द निराकरण के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित

बालोद/दल्लीराजहरा । बीएसपी प्रबंधन और सेक्टर-9 अस्पताल प्रबंधन की माइंस कर्मचारियों के प्रति घोर लापरवाही पूर्वक व्यवहार के खिलाफ राजहरा खदान में मान्यता प्राप्त संयुक्त खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह मान ने मुख्य महाप्रबंधक तपन सूत्रधार के समक्ष दिनांक 3 अक्टूबर को कोरोना पॉजिटिव पेशेंट बीएसपी माइंस कर्मचारी तुकाराम रंगारी को लाल मैदान स्थित कोविड सेंटर राजहरा से सेक्टर 9 भिलाई कोरोना सेंटर के लिए रिफर किया गया था। भिलाई में उन्हें भर्ती नहीं किया गया। डॉक्टरों ने उनकी मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद उन्हें वापस राजहरा जाने के लिए कह दिया। राजहरा से जो एंबुलेंस उसको भिलाई लेकर गई थी, वह वापस आ गई। पेसेंट ने अस्पताल प्रबंधन से बात की तथा उनके द्वारा राजहरा में भी खबर भेजी गई, लेकिन उनकी वापसी के लिए रात को 8 बजे भिलाई से एंबुलेंस वापस लेकर आई कोविड मरीज बीएसपी कर्मी तुकाराम रंगारी दोपहर 12 से रात्रि 8 तक परेशान होता रहा। इस प्रकार एक माइंस कर्मचारी कोरोना पेशेंट को कितनी परेशानी हुई होगी और प्रबंधन का इस प्रकार का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सांकेतिक हड़ताल का निर्णय

कंवलजीत मान ने मुख्य महाप्रबंधक से कहा कि प्रबंधन द्वारा बीएसपी कर्मचारियों के प्रति घोर लापरवाही के विरोध में यूनियन 6 अक्टूबर को सांकेतिक हड़ताल सुबह 6 बजे से 10 बजे तक करेगा। संयुक्त खदान मजदूर संघ एटक राजहरा द्वारा 6 अक्टूबर को सांकेतिक बंद का जो निर्णय लिया गया था।

हड़ताल की धमकी के बाद हरकत में आये बीएसपी अधिकारी

इस बंद से भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों में हड़कंप मचा। प्रबंधन ने तत्काल 5 अक्टूबर की शाम को यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें कुछ ठोस निर्णय लिए गये।

  1. कोई कर्मचारी कोविड पेसेंट पाया जाता है तो उसकी सीधी निगरानी मुख्य महाप्रबंधक के कार्यालय से होगी, इसमें कर्मचारियों के इलाज तथा रेफर की जानकारी मुख्य महाप्रबंधक के कार्यालय में रखी जाएगी।
  2. मुख्य महाप्रबंधक के द्वारा मीटिंग में ही डायरेक्टर पर्सनल, सेल नई दिल्ली के प्रभारी पद पर कार्यरत के के सिंह से मुख्य महाप्रबंधक तपन सूत्रधार ने मीटिंग के दौरान ही दूरभाष से बात की, कि यूनियन के द्वारा रखी गई मांग 50 लाख रुपए का बीमा एवं अनुकंपा नियुक्ति जिस पर डायरेक्टर पर्सनल के के सिंह ने बताया समस्त कर्मचारियों का बीमा राशि की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है एवं अनुकंपा नियुक्ति का मामला बोर्ड की बैठक में तय होगा।
    3.निजी एंबुलेंस के कारण हो रही परेशानी को देखकर प्रबंधन ने कहा कि 6 माह के अंदर 3 सर्व सुविधा युक्त एंबुलेंस राजहरा माइंस हॉस्पिटल में उपलब्ध करा दी जाएगी।
    4.अभी राजहरा माइंस हॉस्पिटल में दो ही दिन मरीजों को रेफर किया जाता था, यूनियन से चर्चा के बाद अब राजहरा माइंस हॉस्पिटल में 4 दिन रेफर किया जाएगा।

कल के सांकेतिक बंद को देखकर प्रबंधन ने यूनियन से चर्चा कर इन महत्वपूर्ण मांगों पर तत्काल कार्यवाही करने को कहा है। प्रबंधन के द्वारा की गई इस उचित कार्रवाई को देखते हुए यूनियन ने कल के सांकेतिक हड़ताल को स्थगित कर दिया है।

खदानों की अन्य मांगों के लिए प्रबंधन को 15 दिनों का समय दिया गया है। यदि इन मांगों पर ठोस पहल प्रबंधन द्वारा नहीं की जाती है, तो यूनियन ने कहा कि कर्मचारियों के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जवाबदारी प्रबंधन की होगी। प्रबंधन से चर्चा के दौरान यूनियन के अध्यक्ष कमलजीत सिंह मान, सचिव राजेंद्र बहरा एवं संगठन सचिव तोरण लाल साहू उपस्थित थे। प्रबंधन की ओर से मुख्य महाप्रबंधक आईओसी राजहरा तपन सूत्रधार तथा दल्ली माइंस महाप्रबंधक सिरपुरकर, राजहरा माइंस महाप्रबंधक श्रीकांत साहब, वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक एम सुधीर बैठक में उपस्थित थे।

कोरोना से मौत

सप्ताह भर पूर्व बीएसपी कर्मचारी सेवकराम मंडावी की मौत भी कोरोना से हो गई थी। जिसके बाद यूनियन द्वारा बीएसपी प्रबंधन से 50 लाख रुपए का बीमा एवं अनुकंपा नियुक्ति की मांग की गई थी।

You cannot copy content of this page