DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुंवारी माता शिक्षण समिति के अध्यक्ष बने श्री कश्चित साहू

बालोद। रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड़ के संचालन समिति का तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात चुनाव संपन्न हुवा। चुनाव् अधिकारी के रूप मे श्री सियाराम सार्वा पूर्व सचिव प्रांतीय एवं जिला ग्राम भारती बालोद , दुलार सिंह पटेल संकुल प्रभारी झलमला ,जिला समन्वयक दीपक हीरवानी, जागेश्वर साहू अध्यक्ष जिला ग्राम भारती बालोद , जयंत कुमार साहू सदस्य जिला ग्राम भारती बालोद की उपस्थिति मे चुनाव संपन्न हुवा । दीप प्रज्जवलन सरस्वती वंदना के पश्चात परिचय एवं अध्यक्ष कश्चित साहू जी का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर समिति भंग किया गया इसके बाद श्री सार्व जी के द्वारा समिति के विधान नियमावली का वाचन कर मार्ग दर्शन किया गया ।

इसके बाद समिति पदाधिकारी का चयन किया गया जिसमे कश्चित साहू अध्यक्ष , हरिश्चंद्र साहू उपाध्यक्ष , देवेंद्र साहू सचिव , क्यामल साहू सहसचिव ,राजेश यादव कोषाध्यक्ष , केयत राम भुआर्य ,महेश साहू , संतराम मंडावी श्रीमती हेमा साहू , रत्नी हीरवानी सदस्य चुने गये । प्रांत एवं जिला ग्राम भारती के अध्यक्ष जागेश्वर साहू एवं सदस्य जयंत साहू सदस्य बनाये गये। चुनाव के बाद चुनाव अधिकारियो द्वारा सभी संचालक समिति के सदस्यो का साल श्रीफल भेट कर सम्मान किया गया इसके बाद सदस्यो द्वारा चुनाव अधिकारियो का साल श्रीफल् से सम्मान किया गया । अंत मे भोजन एवं समापन तथा अन्य चर्चा हुई ।


उक्त बैठक मे पंजी संधारण हेतु श्रीमती कामिनी यदु , एवं अन्य सम्पूर्ण व्यवस्था मे हरिप्रिया वैष्णव , त्रिवेणी साहू , पद्मिनी निषाद , देवेश साहू , पूजा निषाद , राखी ठाकुर , सेवती सोनकर, दामीनी साहू, दीपा बाई साहू , प्रीतम निषाद की सराहनीय उपस्थिति रही ।

You cannot copy content of this page