DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वनस्पति शास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. सोहन लाल साहू का दी गई विदाई

बालोद। शासकीय घनश्याम सिह गुप्त महाविद्यालय बालोद(छ.ग) के तत्वाधान में वनस्पति शास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. सोहन लाल साहू का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमे सभी विभाग के विभाग अध्यक्ष उपस्थित रहे- श्री नायक , आर.डी.साहू ,जी.एन. खरे सर, रितु पिसदा , वर्मा सर, मारकांडे , श्री जितेश साहू ,पूर्णिमा पथारे आदि सभी प्राध्यापक और बॉटनी विभाग के सभी छात्र गन भी उपस्थित रहे।
इस समारोह का संचालन वनस्पति शास्त्र के
विभाग अध्यक्ष श्री जितेश साहू द्वारा किया गया।
इस बीच सभी प्राध्यापकगणों ने प्राध्यापक डाॅ. सोहन के साथ अपने अमूल्य अनुभवों को साझा कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हे आभार प्रेषित किया।
इस पल मे वनस्पति शास्त्र के विभाग अध्यक्ष जितेश साहू ने अपने विभाग की ओर से सर को सॉल एवं श्री फल भेंट की, इसके साथ भौतिकी विभाग के विभाग अध्यक्ष श्री आर. डी. साहू ने भी भेंट अर्पित कर स्नेह ज्ञापित की।
और इस अवसर पर वनस्पति शास्र के सभी विधार्थियों ने तथा तृतीय सेमेस्टर के सभी विधार्थियों द्वारा सर को अमूल्य तौफा भेंट कर उनसे आशीर्वाद लिया।

सोहन सर जी ने मंच को संबोधित करते हुए इस रुदन की बेला मे महाविद्यालय परिवार को आभार प्रेषित किया साथ ही सभी विद्यार्थियों को आस्वाशित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं जीवन मे हमेशा साथ देने की बहुत ही सुंदर बात कही। यह अमूल्य पल पूरे महाविद्यालय की ओर से डॉ. सोहन लाल साहू को सादर समर्पित।

You cannot copy content of this page