DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खेल दिवस पर खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

गुरुर। खेल दिवस पर वंदे मातरम क्रीड़ा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं उच्चतर माध्यमिक शाला बासीन के राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को योग कीट प्रदान कर सम्मान एवं सहयोग किया गया। साथ में चयनित बच्चों के उज्जवल भविष्य के कामना करते हुए हार्दिक बधाई प्रेषित की गई। इस अवसर पर वंदे मातरम क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष श्री तोषण लाल साहू एवं सदस्य श्री दिनेश कुमार माथाटेकन, वीरेंद्र कुमार साहड़ा, हुमन लाल साहू,श्री टी आर निषाद,श्री मोजी राम निषाद, श्री खेमलाल निषाद एवं शाला प्रबंध समिति प्राथमिक शाला बासीन के अध्यक्ष श्री प्रीतम निषाद तथा शासकीय महाविद्यालय बासीन के जनभागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री पूरनलाल साहू, श्री बृजकिशोर मधुकर संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक श्री डी के गंगबेर ,श्री रामेश्वर लाल नेताम प्रधान पाठक ms बासीन, श्रीमती रोहिणी साहू प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बासीन एवं समस्त शिक्षक गण प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बासीन उपस्थित रहे। इस अवसर पर वंदे मातरम क्रीड़ा समिति,शाला प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने समय-समय पर सहयोग प्रदान करने की अपील की। साथ ही साथ समिति के द्वारा बच्चों के कोच श्री बाला राम निषाद को उनके प्रयास के लिए आभार एवम बधाई दिया गया।

You cannot copy content of this page