DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गोविंद कुमार का चयन प्रयास आवासीय विद्यालय रायपुर में कक्षा 11 वी गणित संकाय के लिए

बालोद। शासकीय हाई स्कूल खैरवाही विकासखंड डौण्डी, जिला बालोद के छात्र गोविंद कुमार का चयन प्रयास आवासीय विद्यालय रायपुर में कक्षा 11 वी गणित संकाय के लिए हुआ है। गोविंद कुमार ने माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 581 अंक 96.83% प्राप्त किया। केवल दो अंको से प्रवीण सूची में स्थान चूक गया था। गोविंद प्रयास विद्यालय में गणित विषय लेकर 11वीं एवं 12वीं के अध्ययन के साथ-साथ जेईई की परीक्षा उत्तीर्ण कर आईआईटी में प्रवेश लेना चाहता है। इंजीनियर बनकर ग्राम एवं राज्य का नाम रोशन करना चाहता है। छात्र की सफलता के लिए संस्था के प्राचार्य एस के साहू एवं संस्था के समस्त शिक्षको ने शुभकामनाएं प्रेषित किया। छात्र की सफलता हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे एस भारद्वाज ने समस्त साला स्टाफ को शुभकामनाएं प्रेषित की। गोविंद के मार्गदर्शक शिक्षक विज्ञान विषय के व्याख्याता श्री ए डी गुप्ता ने बताया कि हमारे विद्यालय में प्रत्येक विषय के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को अध्यापन के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कराया जाता है। विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लासरूम में प्रोजेक्टर के माध्यम से कठिन विषय को सरल कर समझाया जाता है। छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा देने हेतु कंप्यूटर लैब की व्यवस्था की गई है । इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं की परीक्षा में विद्यालय से सम्मिलित 16 विद्यार्थियों में 11 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अनुशासन एवं अन्य गतिविधियों को देखते हुए न केवल ग्राम पंचायत खैरवाही के बल्कि ग्राम आडेझर एवं ग्राम मलकुवर के पालक भी अपने बच्चों को अध्ययन हेतु शासकीय हाई स्कूल खैरवाही भेज रहे हैं। यहां के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेकर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन कर रहे है। अब तक इस संस्था से कुल पांच विद्यार्थी प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा ग्यारहवीं हेतु चयनित हो चुके हैं। विज्ञान प्रदर्शनी में छः विद्यार्थी राज्य स्तर तक एवं दो विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिता में जा चुके हैं। भारत स्काउट गाइड में सम्मिलित होकर कई विद्यार्थी राज्यपाल पुरस्कार एवं पचमढ़ी कैम्प कर चुके है। विद्यालय के प्राचार्य एवं उनका पूरा स्टाफ बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु लगातार प्रयासरत रहता है।

You cannot copy content of this page