बालोद। शनिवार को भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद (छ.ग.) में जनभागीदारी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद हेतु पदभार ग्रहण एवं स्वागत समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। पदभार ग्रहण एवं स्वागत समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पवन साहू, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, विशिष्ट अतिथि यशवंत जैन, पूर्व सदस्य राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग, कृष्णकांत पवार, पूर्व जिला जिला अध्यक्ष, राकेश यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, अमित कुमार चोपड़ा, जिला मंत्री एवं जनभागीदारी अध्यक्ष शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद, जिला बालोद (छ.ग.), नव नियुक्त जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमती प्राची लालवानी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.जे. के. खलखो के द्वारा की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे.के. खलखो ने महाविद्यालय की संक्षिप्त जानकारी एवं समस्याओं से अतिथियों को अवगत कराया, श्री पवन साहू ने शिक्षा का महत्व बताते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में छात्राओं को जानकारी दी एवं साफ सफाई, अनुशासन के महत्व पर भी प्रकाश डाला तथा जनभागीदारी प्रबंधन समिति के द्वारा महाविद्यालय को पूर्ण रूप से सहयोग करने का आश्वासन दिया। श्री यशवंत जैन जी ने छात्राओं को रोजगार एवं खेल के माध्यम से भी अपना नाम गौरवान्वित करने पर जोर दिया। श्री कृष्णकांत पवार जी ने महिला सशक्तिगरण पर संक्षिप्त उद्बोधन दिया। श्री राकेश यादव ने कहा कि महाविद्यालय का बाऊण्ड्रीवॉल बनाने आबंटन जारी करने का प्रयास किया जायेगा। श्रीमती प्राची लालवानी ने आश्वासन दिया कि महाविद्यालय की सभी एवं आधारभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की जायेगी तथा छात्राओं को आत्मानुशासित रहने, लगन एवं ईमानदारी से कार्य करने सीख दी। इस अवसर पर सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने महाविद्यालय को एक नग वाटर कूलर प्रदाय करने की घोषणा की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना जिला बालोद के द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत् वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी एवं छात्राएँ उपस्थित थे।
कन्या कालेज में जनभागीदारी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्राची ने किया पदभार ग्रहण










