DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मरदेल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ निबंध प्रतियोगिता

डौंडी। 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मरदेल में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | संस्था प्रमुख के. के. सोनवानी सर ने खेल के महत्व के बारे में बताया कि हमारे जीवन में पढ़ाई के साथ- ही -साथ खेल खेलने से हमारे शरीर में स्फूर्ति और ताजगी आती है | शिक्षक टी. एल. देशमुख ने खेल के महत्व का ओर विस्तार से बताते हुए कहते हैं कि हमारा शरीर मजबूत एवं सुगठित बनता हैं | हमारा शरीर स्वस्थ रहता है एवं स्वस्थ शरीर में स्वास्थ्य मस्तिष्क का विकास होता है | इस निबंध प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं की छात्रा रमिता ने कम समय में अच्छे निबंध लिखने का प्रयास किया |

You cannot copy content of this page