मत्स्य विभाग के द्वारा जाल और आइस का वितरण जनपद सदस्य संजय बैंस ने किया



बालोद। गुरुवार को मछली पालन विभाग जिला बालोद के द्वारा ग्राम पंचायत कुसुमकसा में आस पास के क्षेत्रों के मछुवारे भाइयों को जाल और आइस बाक्स का वितरण हुआ। इस अवसर पर मुख्यातिथि जनपद सदस्य संजय बैस रहे। संजय बैस ने कहा की जाल और बाक्स के वितरण से मछुवारे भाइयों को बहुत सहयोग विभाग से हो जाएगा। पहले जाल खुद का नही होने जाल को किराया में लाना पड़ता था जिससे आर्थिक नुकसान होता था। मछुवारे भाइयों को आगे कहा की आप लोग मछली पालन को व्यापार के रूप में अच्छे से करो कई सीमित आज भी हजारों रुपए मछली पालन कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे है। सरकार आप लोगो के प्रति चिंतित है आप लोगो को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना चाह रही है। आप लोग अपनी मेहनत और लगन से आप भी मजबूत बनेंगे। हमारे क्षेत्र के मत्स्य अधिकारी श्री संतोष भीमटे बहुत ही सक्रिय है। मछुवारे भाइयों को हमेशा सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर रहते है। ऐसे अधिकारियों के अनुभव का लाभ हम सभी को लेना है। कार्यक्रम में विशेष रूप से सरपंच गणेश श्वेता मुरली यादव गोविंद सिन्हा रहे। इन अतिथियों ने भी अपना विचार रखे और उज्वल भविष्य की शुभ कामनाएं दिए। कार्यक्रम में भर्रीटोला के तारण सिंह गोवर्धन किरेंद्र रोहित सेन कुंजलाल जुनवानी से पुना राम केशव राम मंगलतराई के विमल और प्रदीप साहू को विभागीय जाल और आइस बाक्स प्राप्त हुए। कार्यक्रम में आभार मत्स्य अधिकारी संतोष भीमटे ने किया और मछुवारे भाइयों को किस प्रकार से मछली पालन को बड़ाया जा सकता है उसके जानकारी प्रदान किए।

You cannot copy content of this page