DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेसियों ने बालोद में फूका सीएम का पुतला, जानिए पूरा मामला

बालोद। भिलाई तीन सिरसा गेट चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौपने जा रहे कार्यकर्ताओं को दुर्ग जिला पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कर मारा पीटा गया। जबकि विरोध प्रदर्शन हम सब का जनतांत्रिक अधिकार है उक्ताशय के उद्गार बालोद जिला कांग्रेस भवन के समीप मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का पुतला दहन के उपरांत संजारी बालोद विधायक संगीता सिंहा एवं बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए संगीता सिंहा विधायक, चंद्रप्रभा सुधाकर, विकास चोपड़ा ने कहा कि शांति पूर्ण ढंग से नारा लगाते हुए जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गृह मंत्री के इशारे पर ही बेवजह लाठी चार्ज किया पुलिस से कार्रवाई की मांग करना भी भाजपा सरकार को बर्दाश्त नहीं हो रहा है । कांग्रेसजनों ने कांग्रेस भवन बालोद से ही मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री का पुतला लेकर निकले और दहन किया। पुलिस के द्वारा जलते हुए पुतले को बुझाने का असफल प्रयास किया गया। कांग्रेस जनों के जोश के आगे बहुत ही कम संख्या में आए पुलिस जवान कुछ नही कर पाए । पुतला दहन में विधायक संगीता सिंहा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर प्रदेश सचिव कृष्णा दुबे नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा महामंत्री रतिराम कोसमा धीरज उपाध्याय ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी अनिल यादव श्री भोला देशमुख क्रांति भूषण साहू यज्ञ देव पटेल केशव शर्मा बंटी शर्मा के, ईश्वर राव अंचल साहू प्रशांत बोकाडे जितेंद्र पांडे सतीश यादव रीता सोनी चमेली साहू धनेश्वरी ठाकुर संजय रावत लक्ष्मण शर्मा रामजतन भारद्वाज परितोष हंसपाल नरेंद्र देश लहरा दौलत यादव दिनेश्वर साहू मनीष पारकर चीदाकाश आर्य सुनील मांडवी एवं अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page