बालोद। दिनांक 27/08/2024 को सरस्वती शिशु मंदिर घीना में बड़े ही हर्षोउल्लास एवं धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का पर्व मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रशांत भारद्वाज विशेष अतिथि डालचंद जैन अध्यक्षता डॉक्टर आई के पटेल, एम एल ठाकुर प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घीना, नरेंद्र कुमार निषाद ,बी.मानिकपुरी मैडम बसंत सिन्हा सचिव ग्राम पंचायत घीना रिखीराम तारम सदस्य सरस्वती शिशु मंदिर घीना गजानन्द डडसेना सुप्रसिद्ध व्याख्याकार एवं मंच संचालनकर्ता घीना बिंझवार तारम , रोहित डडसेना जोहर तारम ,पोशक ग्राम नवागांव से समस्त पालक गण ,पोशक ग्राम हड़गहन से समस्त पालकगण एवं घीना के समस्त पालक गानों की उपस्थिति रही।

सर्वप्रथम पूजा अर्चना कर प्रभात फेरी गलियों में हांडी फोड़ कर कृष्ण बलराम सुदामा राधा रानी का सुंदर सा गली भ्रमण तत्पश्चात अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया अतिथि स्वागत पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें बहुत ही सुंदर मनमोहक प्रस्तुति सरस्वती शिशु मंदिर घीना के भैया बहनों द्वारा प्रदर्शन किया गया कृष्ण जी की बाल लीला का वर्णन किया गया और अतिथियों द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर घीना के विद्यालय विकास के बारे में चर्चा किया गया जिसमें आए हुए अतिथियों द्वारा भवन संबंधी चर्चा हुआ कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया, उक्त जानकारी आचार्य जी गोविंदा सिन्हा ने दी।


