DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सिद्धि विनायक शिक्षण समिति के अध्यक्ष बने डॉक्टर सुभाष हरदेल

सरस्वती शिशु मंदिर के संचालन में निभाएंगे अहम जिम्मेदारी

बालोद। बालोद ब्लॉक के ग्राम जगन्नाथपुर में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय का संचालन सिद्धि विनायक शिक्षण समिति के द्वारा किया जाता है। जिसके पदाधिकारी का चुनाव किया गया। इस बार अध्यक्ष डॉ सुभाष हरदेल को बनाया गया। इस दौरान चुनाव अधिकारी सियाराम सार्वा, पूर्व जिला सचिव एवं पर्यवेक्षक दुलार सिंह पटेल, नरेंद्र कुमार साहू जिला सचिव, दीपक हिरवानी जिला समन्वयक के निर्देशन में पदाधिकारी का चुनाव किया गया।

कौन क्या बने

इस निर्वाचन के दौरान अध्यक्ष डॉ सुभाष चंद हरदेल के अलावा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जेठमल, सचिव खिलानंद गिलहरा, संयुक्त सचिव कोमिन साहू, कोषाध्यक्ष जितेंद्र देशमुख, सदस्यों में अभ्यास राम साहू, हुकुम लाल साहू, ओमप्रकाश देशमुख, श्रीमती कमलेश्वरी चुरेंद्र, संतोष देशमुख, अरुण साहू, जिला शिक्षा समिति सदस्य नरेंद्र कुमार साहू, बीआर बेलसर और पदेन सदस्य प्रधानाचार्य ताराचंद साहू बनाए गए। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहे। समिति के नए पदाधिकारियों ने विद्यालय के और भी बेहतर तरीके से संचालन सहित शिक्षा में गुणवत्ता लाने को लेकर बात कही और सरस्वती शिशु मंदिर जो संस्कारों की वजह से जानी पहचानी जाती है इसे बनाए रखने के क्षेत्र में भी काम करने की बात हुई।

You cannot copy content of this page