DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रज्ञा विद्या मंदिर बघमरा में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी , भगवान के रुप में नजर आए बच्चे

बालोद । बालोद ब्लॉक के ग्राम बघमरा मे संचालित प्रज्ञा विद्या मंदिर स्कूल के द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया। जिसमें स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा कृष्ण और राधा के रूप में रंग-बिरंगे ड्रेस पहने भगवान के रुप मे नजर आये। दही हान्डी फोड़कर जन्माष्टमी मनाई गई । बच्चों के द्वारा विभिन्न धार्मिक गीतों में डांस की प्रस्तुति भी हुई । स्कूल की प्राचार्य मनीषा यादव के द्वारा भगवान श्री कृष्ण की छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर उन्हें मक्खन और मिठाई का भोग भी लगाया गया तथा बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र के अतिरिक्त धार्मिक मान्यताओं और भारतीय संस्कृति से अवगत कराते हुए जन्माष्टमी मनाने का उद्देश्य भी बताया गया ।

इस कार्यक्रम में शिक्षक कविता विश्वकर्मा, गायत्री कुंभकार, रितु साहू, लीना साहू, रेखा भारद्वाज, इंद्राणी साहू , भूमिका साहू, डिलेश्वरी पटेल, ज्योति साहू , लक्ष साहू , अंजली निषाद , राजश्री उइके, भुनेश्वरी निषाद एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page