DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वृक्षमित्र के उपाधि से सम्मानित हुई शिक्षिका शिल्पी राय

बालोद। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर विकास खण्ड डौण्डी जिला- बालोद में क्षेत्रीय सांसद श्री भोजराज नाग के करकमलों से बालोद व डौण्डी क्षेत्र में 310 वृक्ष लगा कर संरक्षण की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही, डौण्डी ब्लॉक के शा० पूर्व मा०शाला कुआंगोदी की शिक्षिका श्रीमती शिल्पी राय को वृक्षमित्र की उपाधि से सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में सांसद भोजराज नाग,देवलाल ठाकुर प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, कलेक्टर एवं इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, जिला पंचायत सीईओ डॉ संजय कन्नौजे , जनपद पंचायत डोंडी सीईओ डी डी मंडले, एसडीएम दल्लीराजहरा राम सोनकर, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश नुरेटी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बसंती दुग्गा ,
मनीष झा मंडल अध्यक्ष डौण्डी ,
झगन यदु पूर्व मंडल अध्यक्ष डौण्डी,संजय बैस जनपद सदस्य,
रमिता मरकाम जनपद सदस्य , सरपंच कुआंगोंदी, झुरहाटोला, काडे, आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page