DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

श्री महावीर गौशाला एवं अनुसंधान केंद्र बालोद में स्थित श्री गोपाल कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया


बालोद। जन्माष्टमी की शुरुआत प्रातः कालीन पूजन आरती से प्रारंभ हुआ शाम को भजन संध्या के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई, रात्रि में कान्हा जी के जन्म उत्सव केलिए गौशाला सदस्य और सहयोगी तथा गौभक्त बड़ी संख्या में उपस्थित थे।इस सुंदर उत्सव को धीरज उपाध्याय के भजनों से और भी सुंदर बना दिया ।

गौशाला परिवार की महिला शक्तियों ने भी भजन और नृत्य से खूब आनंद उठाया, तत्पश्चात महा आरती का आयोजन संगीतमय आरती की गई अंत में गौशाला परिवार के बच्चों द्वारा दही लूट का भी आयोजन किया गया जिसमें गौशाला परिवार के समस्त बच्चों ने सहभागी होकर दही लूट का आनंद उठाया ।गौशाला परिसर में स्थित गोपाल कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी का प्रति वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है।

इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष श्री समीर गुप्ता सचिव विनय सोनी जी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर श्री छोटेलाल चंद्राकर तरुण बड़तीया अंकेश साहू धीरज उपाध्याय राजेश सोनी पंकज जैन एवं गौशाला परिवार के महिला संगी संगठन के समस्त सदस्य उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page