DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधि संकाय के छात्रों ने किया सुबह कॉलेज लगाने का विरोध, भूख हड़ताल की चेतावनी

बालोद। बालोद कॉलेज के अंतर्गत संचालित विधि संकाय के छात्रों ने सुबह 7:30 बजे कक्षा लगाए जाने को लेकर विरोध किया है । विधि संकाय के छात्रों का कहना है कि हम सब अलग-अलग क्षेत्र से, दूसरे जिले से भी यहां पढ़ने के लिए आते हैं। सुबह 7:30 बजे कॉलेज पहुंचना काफी मुश्किल भरा होगा। ऐसे में कॉलेज प्रबंधन द्वारा जो समय सारणी बनाई गई उसे परिवर्तित किया जाना चाहिए। छात्रों पर जबरदस्ती सुबह कक्षा लगाने का नियम नहीं थोपा जाना चाहिए। इस संबंध में प्राचार्य के नाम से आवेदन देते हुए संकाय के छात्र-छात्राओं ने 24 घंटे के भीतर सुनवाई ना होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। साथ ही महाविद्यालय बंद का आह्वान भी किया गया है। ज्ञापन देते हुए कहा गया कि 7:30 बजे महाविद्यालय लगाने का आदेश दिया गया है । अलग-अलग जिला से बालोद महाविद्यालय में पढ़ने आते हैं। सामान्य गरीब मध्य वर्गी परिवारों से आते हैं तो वह 7:30 बजे महाविद्यालय लगने से पढ़ाई में असुविधा हो रही है। महाविद्यालय अपने जिम्मेदारी से मुकर कर जबरदस्ती आदेश दे रही है तो विधि संकाय के छात्रों ने कॉलेज बंद का आवाहन किया है। बुधवार को भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं। इस कार्य में देवेंद्र कुमार साहू राहुल निषाद बंसीलाल कुंजम पंकज कुमार हरमूख और महाविद्यालय अन्य विभाग की छात्र राहुल कुमार गजेंद्र ढीमर क्षितिज मिश्रा रोशन कुमार लोकेश सहित अन्य छात्रों से सहयोग मिल रहा है।

You cannot copy content of this page