DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्राथमिक शाला भैंसबोड़ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हुआ न्योता भोज

बालोद। प्रधानमंत्री पोषण योजना अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला भैंसबोड़ में ग्राम भैसबोड़ की चार माताओं नंदनी नेताम, पद्मिनी बढ़ई, पूजा मंडावी और हेमलता देवांगन द्वारा भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर स्कूली बच्चों को न्योता भोज के रूप में खीर, पूड़ी,फल परोसा गया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख श्री एस आर बंजारे, शिक्षक श्री एस.के.चौरके,श्री एस.आर.निषाद, के.कुंजाम, सरपंच श्रीमती टिकेंद्री ठाकुर, संकुल प्राचार्य श्री आर. एस. रायपुरिया एवं संकुल समन्वयक श्री पी. आर .पाटिल , शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page