DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तमोरा में कोसरिया यादव समाज ने मनाई जन्माष्टमी, निकाली गई कलश शोभायात्रा, हुआ दही लूट का आयोजन

बालोद। तमोरा में कोसरिया यादव समाज और समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। जिसमें समाज की महिलाओं और युवतियों द्वारा पीले वस्त्र धारण कर कलश शोभा यात्रा निकाली गई। तो इस दौरान कृष्ण की झांकी के साथ दही लूट का भी विशेष आयोजन हुआ
पूरे ग्रामवासीय आयोजन के सहभागी बने। नृत्य गीत संगीत और दही लूट के बीच जन्माष्टमी का आयोजन उमंग और उत्साह भरा रहा। इस दौरान प्रमुख रूप से जनपद सदस्य गिरधर चंद्राकर, कोसरिया यादव समाज के जिला अध्यक्ष चंद्रहास यादव, सचिव रूपराम यादव, संरक्षक बन्नू राम यादव, कोषाध्यक्ष बलराम यादव, नागाडबरी सरपंच गोपाल यादव, तमोरा ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष डोमार साहू, सरपंच अजय निषाद, पूर्व सरपंच फलित पटेल, अगर सिंह गंजीर ,बलराम यादव, गोपाल यादव, सुखदेव निषाद आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page