DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

24वे राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए तीन बच्चों का हुआ चयन

बालोद। 24 वे राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए शा.उ मां वि चिखली के दो छात्राओं व नर्राटोला के एक छात्र का चयन हुआ। व्यायाम शिक्षिका सुश्री टामिन साहु ने बताया कि शा.उ.मा.वि चिखली के चार बच्चे संभाग स्तरीय फुटबाल चयन प्रतियोगिता हेतु 08अगस्त 2024 को ट्रायल दिये थे ,जहां पर अन्डर17 वर्ष बालिका वर्ग में बालोद ने राजनांदगांव को में फायनल हराया। राजनांदगांव को द्वितीय स्थान पर संतुष्ट होना पड़ा। राज्य स्तरीय फुटबाल के लिए बालोद जिले से 8बच्चों का चयन हुआ जिसमें 2खिलाडी कु प्राची , कु श्वेता शा उ मा वि चिखली के है।इसी तरह बालक 17वर्ष में खीमन ने राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ। सभी बच्चे चन्द्रशेखर पवार , जगप्रीत संधू व नीलेश गौर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। तीनों बच्चों के राज्य स्तरीय फुटबॉल में चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी बालोद पी सी मरकले, सहा जिला खेल अधिकारी किशोर मेहरा, सीईओ डीडी मण्डले जनपद डौण्डी , ग्रामपंचायत चिखली सरपंच श्रीमती अहिल्या बाई रावटे,रामाधारसाहु अध्यक्ष शाला वि एवं प्रबं समिति, चम्पा लाल सागर, संस्था प्राचार्य श्रीमती विनीता सैनी, विखंशिअ जेएस भारद्वाज, सपन जेना खेल समन्वयक , नरेन्द्र ठाकुर, रोजर हसीन तिर्की, संजय ठाकुर, रामेश्वर देवांगन, ईश्वर लाल बघेल, टोमन विनायक, बी आर कुलदीप, जेआर साहु, अजीत मण्डलोई, लालेश्वर एवं फुटबाल प्रशिक्षक चन्द्रशेखर पवार ,जगप्रीत संधु, दीपक साहु, श्रीमती बंसल, व ग्रामीणों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

You cannot copy content of this page