सायबर शिक्षा फॉर सायबर सुरक्षा 24 25 कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ एवं प्रशिक्षण ।




राजनांदगांव / क्विक हील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में सेंट्रल फॉर यूथ डेवलपमेंट एंड एक्टिविटीज ( सी वाय डी ए) के नेतृत्व में एक बार पुनः साइबर शिक्षा फॉर साइबर सुरक्षा कार्यक्रम के उद्देश्य को लेकर छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिला जिला राजनांदगांव में जिला प्राशासन जिला राजनांदगांव के सहयोग से सायबर वारियर्स क्लब का शुभारंभ किया गया । जिसका दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 अगस्त और 24 अगस्त 2024 को आयोजन किया गया । प्रशिक्षण का उद्देश्य साइबर सुरक्षा विषयक किया जा रहे प्रयासों को समझना साइबर सुरक्षा की बुनियादी तरीकों को समझना तथा प्रस्तावित साइबर वॉरियर्स में मौजूद क्षमता को निखारना ताकि इनके माध्यम से किशोर सामुदायिक जनों के असुरक्षित साइबर साइबर अभ्यासो /जोखिमपूर्ण व्यवहार के प्रति जागरूकता एवं संवेदीकरण करते हुए इस व्यवहार में कमी लाया जा सके ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क़्वील हील फाउंडेशन पुणे असोसिएट डारेक्टर अजय सिरके सर, शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के प्राचार्य प्रो. अंजना ठाकुर मैम, राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक प्रो. भौतिक शास्त्र डॉ. सुरेश पटेल सर, विशिष्ट अतिथि विभागाध्यक्ष कम्प्यूटर एप्लीकेशन हेमपुष्पा देवांगन मैम एवं अतिथि व्याख्याता रामावतार सर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री अजय सिरके सर द्वारा स्व को समझकर दुसरो को जागरूक करने को सिखाया गया। स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी को बताते हुए युथ दिग्विजय महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मार्गदर्शित किये। शब्द स्पर्श रूप गंध विषय ये पांच बिंदु जन्हा नही होते वंही सायबर क्राइम होता है। जैसे विभिन्न उदाहरणों से विद्यार्थियों को जागरूक किये। क़्वील हील फाउंडेशन द्वारा इस वर्ष सायबर वॉरियर्स क्लब का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष विनोद कुमार टेम्बुकर, सचिव के. ख़ुशी तिवारी, डारेक्टर खिलेंद्र साहू, एच आर डायरेक्टर वेदित्य कोर्राम को चयनित किया गया है। इस वर्ष भी सायबर वॉरियर्स के रूप में 40 विद्यार्थियों की टीम तैयार किया गया। इन 40 विद्यार्थियों का सायबर वॉरियर्स का उद्देश्य छोटे छोटे टीम में बांटकर लगभग 40000 लोगो तक पहुंचकर सायबर जागरूकता फैलाना है। ऑनलाइन होने वाले फ्रॉड सम्बंधित जागरूकता फैलाएंगे।
इसके साथ ही साथ युवा प्रौढ़ बुजुर्गो तक भी जानकारी देना जिनके पास स्मार्ट फोन हो, आज लोग स्मार्ट फोन तो चला रहे है लॉकिं सबसे ज्यादा ऑनलाइन ठगी में फसकर अपनि जिंदगी ख़त्म कर लेते है या पैसा खो देते है। और इन सबसे लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से यह सायबर वॉरियर्स क्लब का गठन किया गया है और सायबर वॉरियर्स तैयार किये गए है। कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के प्राचार्या मैम द्वारा सायबर वारियर्स को जागरूकता अभियान में सम्पूर्ण योगदान देकर स्वयं जागरूक होकर दूसरे को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही रासेयो जिला संगठक डॉ. सुरेश पटेल सर जिन्हें नोडल अधिकारी का दायित्व दिया गया है। सर द्वारा वायु को उलटा करो तो युवा बनता है जैसे विभिन्न उदाहरणों को बताते हुए वारियर्स को मोटिवेट किया गया। अंत में प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को मोमेंटो से सम्मानित किया गया। सी वाय डी ए के प्रदेश अध्यक्ष श्री नितेश सिंगरौल सर द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम को कॉर्डिनेट किया गया। साथ ही कार्यक्रम प्रबंधक श्री हर्षवर्धन देवांगन सर द्वारा, वरिष्ठ सायबर वारियर्स चंद्रप्रकाश, साहिल, योगेश, भावेश, दीपक द्वारा कार्यक्रम मैनेज पर सम्पूर्ण योगदान दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page