गौ धान यादव समाज का पहचान, गौ माता का अपमान यादव समाज नही सहेगा, गौ माता के नाम पर राजनीति बंद हो- चंचल यादव



सेलूद।ग्राम पंचायत सेलुद के उपसरपंच और यादव समाज के युवा नेता चंचल यादव में राजनीतिक दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा की ये सब राजनीतिक पार्टी के लोग गौ माता के नाम पर राजनीति बंद करे। गौ माता यादव समाज का पहचान है। जो गौ माता का अपमान करेगा उसे यादव समाज सहन नही करेगा। कड़े कदम उठाने पर पर भी यादव समाज पीछे नहीं हटेगा। चंचल यादव ने बताया की युगों युगों से किसान और गोधन की व्यवस्था चली आ रही है। किसान के पास ही गोधन भी पूंजी के रूप में धरोहर है l घुमंतू जानवरो के लिए पहले व्यवस्थित कांजी हाउस गांव गांव में हुआ करता था जिसे बंद करके कांग्रेस की सरकार ने गौठान योजना लेकर आई जिससे पशु धन व्यवस्थित हो सके और किसानों की फसल बर्बाद होने से बच जाए l हो सकता है योजना सही रही होगी किंतु धरातल तक आते आते योजना अभिशाप बन गयी l गौठान योजना से पहले गिनती के घुमंतू पशु गांव में पाए जाते थे क्योंकि यादव समाज के द्वारा गांव के किसानों की पशुधन को व्यवस्थित रूप से चराने का काम राउत समाज के लोग करते आ रहे है l उन्होंने कहा की।गौ सत्याग्रह का नाम देकर पशुधन को कई किलोमीटर तक पैदल पाटन तक लाया गया और यादव समाज की मान अभिमान को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया गया और उसे वही छोड़ दिया गया l प्रदर्शनकारियों ने भरपेट नाश्ता किया पानी भी पिया किंतु गौ माता को भूखे पेट छोड़कर चले उसके लिए न तो पानी की व्यवस्था किया न ही भोजन का व्यवस्था किया गया l पाटन में अव्यवस्थित तरीके पशुधन घूम रहे है l खेतो में पहुंचकर फसल की चराई कर रहे है l यादव समाज अपने शान के खिलाफ काम करने वालो को कभी माफ नही करेगी l आने वाले समय मे यादव समाज अपने संस्कृति और परम्परा बनाये रखने के हर सम्भव आंदोलन को करने लिए बाध्य होगी l उक्त बातें ग्राम सेलूद के उप सरपंच चंचल चंद्रकांत यादव ने कही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page