निलंबित समन्वयक का निलंबन शून्य करने समन्वयको ने जिला शिक्षा अधिकारी से किया सौजन्य मुलाकात



बालोद। बालोद जिला के ग्राम कोरगुडा की घटना में संकुल समन्वयक यशवंत निर्मलकर सीएससी साथी को सस्पेंड किया गया था जिसके विरोध में जिला बालोद के संकुल समन्वयक साथी एवं प्रदेश अध्यक्ष विक्रम राय के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी बालोद से मिलकर सौजन्य मुलाकात किया गया और उपरोक्त घटना के संबंध में विस्तार पूर्णक जिला शिक्षा अधिकारी बालोद श्री पी.सी मरकले जी से चर्चा किया गया जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा अगले हफ्ते निलंबन की कार्यवाही को शून्य करने का आश्वासन दिया गया।

साथ ही अन्य समस्याओं पर जिला अध्यक्ष राकेश भेड़िया एवम जिला महामंत्री अशोक टंडन के द्वारा पुर जोर तरीके से अपनी बात को रखा जिस पर सार्थक चर्चा हुआ और भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो इस पर भी तत्परता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही गई। ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय सचिव देवेंद्र ठाकुर जिला अध्यक्ष रायपुर वेद प्रकाश ध्रुव आशीष वर्मा राजू टंडन एवं जिला अध्यक्ष राकेश कुमार भेड़िया जिला महामंत्री अशोक कुमार टंडन जिला कोषाध्यक्षआशीष कुमार कुलदीप लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष भागवत इंदौरिया ब्लॉक उपाध्यक्ष लेखराज मालेकर ब्लॉक लोहारा संयोजक मोहित भौसार्य, बालोद ब्लाक मीडिया प्रभारी लाल रघुवीर सिंह ठाकुर श्री गुरमुख सिंह वशिष्ठ श्री जितेंद्र बघेल श्री ठाकुर राम साहू श्रीमती देवकुंवर कौशिक ,राजेंद्र कुमार साहू, श्री हरिश्चंद्र साहू, श्री थानेश्वर साहू ,श् श्री लीलेश्वर कुर्रे, जिला उपाध्यक्ष बालोद श्री पारख देवांगन जिला सचिव श्री वेद प्रकाश यादव जिला सहसचिव जिला इंद्र कुमार ,भूषण यादव एवम जिला के सभी समन्वयक साथी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page