DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

बालोद । बालोद ब्लाक के ग्राम जगन्नाथपुर में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में उत्साह पूर्वक रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया।
संस्कारों की सीख के साथ सरस्वती शिशु मंदिर में हर साल इसी तौर तरीके से रक्षाबंधन मनाया जाता है ।जो की आश्रम व्यवस्था को भी परिभाषित करता है।

नन्हे मुन्ने बच्चों की कलाई पर सुंदर-सुंदर राखियां सजी तो वहीं उन भाइयों ने राखी बांधने वाली अपनी बहनों को अपनी ओर से पेन, पेंसिल सहित कई तरह के गिफ्ट भी दिए। इस दौरान प्रधानाचार्य ताराचंद साहू सहित समस्त शिक्षक मौजूद रहे। विद्यालय में अध्यनरत सभी छात्राओं ने एक-एक छात्रों को राखी बांधी।

You cannot copy content of this page