DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकट्टा में रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बनाओं सजाओ चित्रकला निबंध लेखन प्रतियोगिता हुआ आयोजन

बच्चों ने पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

बालोद । डौण्डी लोहारा विकासखंड के आदिवासी वनांचल ग्राम मड़ियाकट्टा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बनाओ सजाओ प्रतियोगितात चित्रकला निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजन किया गया। यूथ एवं इको क्लब के बच्चें पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प। रक्षाबंधन अवसर पर राज्यपाल पुरुस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर रक्षाबंधन महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताए गए रक्षा सूत्र लेकर छात्रों को जानकारी दी आप लोग पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर संकल्प लिए है जब पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी हम भी सुरक्षित रह सकते है। वर्तमान में तमाम तरह कै निर्माण कार्य हो रहे है।

निर्माण के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली समाग्री तमाम तरह के विषैले पदार्थ निकल रहे है जिससे वातावरण दूषित हो रहा है।जिसका सीधा प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इसलिए बचाव के लिए पेड़ लगाना आवश्यक है और पेड़ो को बचाना हमारा दायित्व है ताकि पर्यावरण शुद्ध रह सके।प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर एक उदाहरण के माध्यम बताए किस तरह से 1994 में रयाला के जंगलों की अंधाधुंध कटाई को रोकने के लिए पर्यावरण विद सुरेश भाई ने पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर उसकी रक्षा की। इस अवसर परसराम साहु दीनदयाल अटल सुनिल कुमार अलेन्द्र नारदराम भुआर्य भूमिका मोवाड़े बच्चें उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page