DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बासीन से 8 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय शालेय खेल योग प्रतियोगिता के लिए

गुरुर। स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय शालेय खेल योग का चयन प्रतियोगिता विगत दिनों सनसाईन हायर सेकेण्डरी स्कूल दुर्ग के सभागार में अजीत कुमार पंडा के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ। जिसमें दुर्ग संभाग के सभी जिला के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें बालोद जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शाला बासीन संकुल केंद्र बासीन वि.खं. गुरुर जिला बालोद के 8 छात्र-छात्राओं का चयन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित छात्राओं में बालिका 14 वर्ष में कु. कुलदीपिका, कु. केजल, कु. जागृति, बालिका 17 वर्ष में कु. दीक्षा, बालिका 19 वर्ष में कु. रीधिमा, कु. अंजली, कु. चंचल एवं बालक 14 वर्ष में यश कुमार का चयन हुआ। सभी चयनित छात्र-छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बालोद श्री पी.सी. मरकले, जिला खेल अधिकारी श्री किशोर मेहरा, जिला खेल समन्वयक श्री सपन जैना , विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गुरुर श्री ललित चन्द्राकर, विकासखण्ड खेल प्रभारी ज्ञानसिंह जुरेसिया, संकुल प्राचार्य श्री ब्रजकिशोर मधुकर, संकुल समन्वयक श्री डी. के. गंगबेर, प्रधानपाठक श्री आर.एल. नेताम सभी शिक्षक-शिक्षिकायें एवं शाला प्रबंधन समिति प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शाला बासीन के समस्त पदाधिकारियों ने एवं ग्रामवासियों ने हार्दिक शुभकामनाएँ दी । उक्त जानकारी खेल एवं योग प्रभारी बालाराम निषाद शिक्षक माध्यमिक शाला बासीन ने दी ।

You cannot copy content of this page