शहर अध्यक्ष गोपी नारायण साहू के अगुवाई एवं नेतृत्व में शासन प्रशासन सभी को सौंप चुके हैं ज्ञापन, नागरिक हित में लोगों को मिले न्याय ,शासन प्रशासन मांग पूरी करें
डौंडीलोहारा । पीड़ित हितग्राहियों और युवा नेता गोपी साहू ने कहा विगत दो माह से चरणबद्ध तरीके से अब तक इंद्रजीत चंद्रवाल कलेक्टर बालोद जिला बालोद ने वार्ड वाशियो की मांगों पर चर्चा कर काबिज शासकीय भूमि का पट्टा प्रदान करने की मांग जिस पर दो-तीन दिन में रास्ता निकाल कर समस्या का समाधान करने की बात कही गई। लेकिन आज़ तक पट्टा/प्रधानमंत्री अवास का लाभ पिड़ित नगर वासियों को मिले इस दिशा मे कोई ठोस पहल ज़िला प्रशासन द्वारा नहीं की जा रही है। जबकि पिड़ित नगरवासियों के हित मे लगभग दो माह से प्रशासन के अनुविभागीय अधिकारी श्री बघेल राजस्व डौंडीलोहारा /अपर कलेक्टर कौशिक सर, ज़िले के जिलाधिकारी कलेक्टर चंद्रवाल के साथ साथ जनप्रतिनिधियों मे जिलाध्यक्ष पवन साहू भाजपा बालोद देवलाल ठाकुर प्रदेश प्रवक्ता भाजपा छत्तीसगढ़ डौंडीलोहारा विधानसभा युवराज लाल निवेन्द सिंह टेकाम और डौंडीलोहारा विधानसभा के क्षेत्रिय विधायक अनिला भेड़िया को ज्ञापन सौंपा गया है। इसलिए डौंडीलोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू उपाध्यक्ष विद्या शर्मा , सभापति झुमुक लाल कोसमा अनीता साहू ममता शर्मा अशोक चनाप , पार्षद शोभा राजपूत सुभद्रा टांडेकर शोहदरा देवांगन मनी बघेल माया जयेश ठाकुर दशोदा भुआर्य रहिमत कोसमा नारायण सिंह सिन्हा सभी जनप्रतिनिधियों ने गोपी साहू शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के अगुवाई वाले नगर पिड़ित नगरवासियों जो की पट्टा और प्रधानमंत्री आवास की वर्षों से मांग कर रहे हैं उनको सामूहिक रूप से समर्थन प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़ शासन प्रशासन से मांग करते हुए पट्टा प्रदान करने का आग्रह किया है। जिससे नगरवासीयों की उम्मीद जगी हुई है ।गोपी साहू ने कलेक्टर से विशेष निवेदन करते हुए नगर डौंडीलोहारा के शासकिय भुमि खसरा नंबर 1328 / 1 और 515 / 1 व 515 / 4 का भौगोलिक स्थल निरीक्षण कर कार्यवाही कर पिड़ित नगरवासियों के हित में पट्टा प्रदान कर प्रधानमंत्री आवास देने की मांग की है।
