बालोद । ग्रेविटी कोचिंग क्लासेस डुंडेरा (कुरदी) में 15 अगस्त के पावन पर्व को सेलिब्रेट करते हुए संस्थान के बच्चों द्वारा रंगोली, पेंटिंग, चित्रकला, मेहंदी ,ड्रामा ,गीत भाषण, प्रश्नोत्तरी , व मॉडल इत्यादि कार्यक्रम रखा गया । जिसकी शुरुआत वंदना के साथ किया गया । जिसमें रंगोली में प्रथम स्थान भावना देवांगन व द्वितीय स्थान भारती कोर्राम । मेहंदी में प्रथम स्थान भावना देवांगन और द्वितीय स्थान लक्ष्मी । ड्राइंग में पहला स्थान कशिश व द्वितीय स्थान चंचल। मॉडल में प्रथम स्थान चंद्रहास सिन्हा व द्वितीय स्थान रश्मि को मुख्य अतिथि श्रीमती चंद्रप्रभा श्री प्रियंक व सुश्री अमेरिका सिन्हा द्वारा मेडल से सम्मानित किया गया। अंत में ग्रेविटी परिवार के संचालक श्री आशीष सिन्हा द्वारा आभार प्रकट किया गया।
ग्रेविटी कोचिंग क्लासेस डुंडेरा (कुरदी) में 15 अगस्त पर हुआ विविध आयोजन
