DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बनगांव में हुआ सावन मिलन कार्यक्रम

डौंडी। ग्राम बनगांव में सावन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के आसन पर विराजमान ग्राम के वरिष्ठ माताएं अमरवती, गैंदकुंवर, रजमत बाई,फिरी बाई विशेष अतिथि उप सरपंच गिलेश्वरी नेताम विशिष्ट अतिथि टोमीन रावटे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सविता टेकाम के द्वारा किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव पार्वती की आराधना से किया गया तत्पश्चात अतिथियों का गुलाल लगाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया | इस सावन मिलन में बनगांव की सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया |

सावन मिलन में खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शब्द पहेली एवं रंगारंग कार्यक्रम रखा गया | मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान माताओ के द्वारा पारंपरिक छत्तीसगढ़िया पहेली एवं छत्तीसगढ़ी गीत गाया गया और आशीर्वाद के स्वरूप अपना उद्बोधन दिया |

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सविता टेकाम के द्वारा महतारी वंदन, मातृत्व वंदना, सुकन्या योजना और कुपोषित बच्चों के बारे में विशेष जानकारी दिया गया | साथ- ही -साथ शिक्षिका मोना रावत को सह – सम्मान विदाई दिया गया | कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों को श्रीफल भेंट किया गया | यह कार्यक्रम सुगम संगठन ग्राम बनगांव के द्वारा किया गया |

You cannot copy content of this page